UP: आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, आरक्षण के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई का किया एलान
आप सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने भाजपा को संविधान और आरक्षण के लिए बड़ा खतरा बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की की। मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए संजय सिंह ने कहा कि संविधान और आरक्षण के लिए भाजपा सबसे बड़ा खतरा है।
भाजपा ने आरक्षण खत्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है। इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा। 69 हजार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे तमाम मुद्दों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा ख़तरा है।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 23, 2026
BJP ने आरक्षण ख़त्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है।
इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा।
69 हज़ार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक़ मारा है।
सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी।… pic.twitter.com/V8PgbGVJvw
आप सांसद संजय सिंह ने रविवार को ही यूपी में सरकारी स्कूलों की अवस्था को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें 'ऑपरेशनल' दिखाया जा रहा है। आप सांसद ने खुली चुनौती देते हुए घोषणा की कि जो कोई भी इन पांच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखा देगा, उसे वे अपनी तनख्वाह से 1 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे।