UP Big News: मुस्कान-साहिल को कोर्ट ने माना दोषी, मॉडल श्रद्धा नेपाल भागी; मायावती की सरकार से नई मांग
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
नीला ड्रम हत्याकांड, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला भावुक हो गए। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में बुधवार को सजा पर सुनवाई की।
वहीं मुस्कान ने कहा कि उसकी दो बेटियां है उनका ख्याल रखा जाए। हालांकि लंच से पहले भी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए दोनों दोषियों से अदालत ने पूछा कि क्या वे सजा सुनाए जाने से पहले कुछ कहना चाहते हैं। दोनों ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। पढ़ें पूरी खबर
शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, नेपाल बॉर्डर के पास मिली मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी
कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच के रुपईडीहा इलाके में लावारिस हालत में खड़ी मिली है। वाहन मिलने के बाद श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। उसके साथ एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार कर नेपाल में प्रवेश करने की आशंका है। मामले की जांच के लिए लखनऊ से पुलिस टीम बहराइच पहुंची है। पुलिस के साथ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की टीमें भी जांच में जुटी हैं। पढ़ें पूरी खबर
मायावती बोलीं- सरकारी भर्ती में एनआरएचएम संविदाकर्मियों को भी नियमित करे सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अगले छह महीने में एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने लंबे समय से अस्थायी रूप से काम कर रहे कर्मचारियों को भी नियमित करने की मांग उठाई है। पार्टी का कहना है कि सरकारी भर्ती की प्रक्रिया में उन कर्मचारियों को भी शामिल किया जाना चाहिए, जो विभिन्न विभागों में वर्षों से संविदा और आउटसोर्सिंग के आधार पर सेवाएं दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
आजम खां पर एक और मुकदमा, ईडी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जौहर ट्रस्ट मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता आजम खां से रामपुर जेल में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन, चंदे के स्रोत, कथित फर्जी दानदाताओं, डमी ट्रस्टियों और जौहर यूनिवर्सिटी में निर्माण कार्यों से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए गए। जांच एजेंसी ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड और पहले पूछताछ किए गए लोगों के बयानों के आधार पर विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
अमेठी में बदले सियासी समीकरण, राकेश प्रताप ने थामा भाजपा का हाथ
गौरीगंज से लगातार तीन बार समाजवादी पार्टी के विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ अयोध्या की गोसाईंगंज सीट से विधायक अभय सिंह और जालौन की कालपी सीट से विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गौरीगंज में जामो रोड स्थित राकेश प्रताप सिंह के आवास मंगलम पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने तीनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा पटका पहनाया। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.