UP Big News: अखिलेश की कथाकारों पर टिप्पणी, केजीएमयू धर्मांतरण में नए खुलासे; पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
अखिलेश बोले- धन ही जिनके लिए धर्म ऐसे कथाकारों को न बुलाएं आयोजक
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आयोजक और प्रायोजक ऐसे कथाकारों को न बुलाएं जो कि अपने बयानों से समाज में वैमनस्यता पैदा करते हैं। इनके लिए धन ही इनका धर्म है। इन लोगों को बुलाने से आयोजकों को जनता के कोप का भाजन बनना पड़ जाएगा। ऐसे में राजनीतिक लाभ की जगह उन्हें नुकसान ही होगा।
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि दुष्मुखी लोगों के संबंध में ‘शासन-प्रशासन’ के साथ ही उनके कार्यक्रम करवाने वाले सभी आयोजकों और प्रायोजकों से विनम्र आग्रह है कि वो ऐसे तथाकथित कथाकारों से दूर ही रहें।
ये ही नहीं, ऐसे एक-दो और भी तथाकथित कथावाचक हैं जो बोलने और पहनने से कथावाचक तो दिखते हैं पर कथा और प्रवचन उनका व्यवसाय है। वो समय-समय पर अपनी भौतिक उपलब्धि का भोंडा प्रदर्शन करते-करवाते रहते हैं। ऐसे लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए सदैव अनर्गल बातें करते हैं। धन ही इनका धर्म होता है। पढ़ें पूरी खबर
छात्राओं का ब्रेनवॉश करते रमीज के मां-बाप
राजधानी लखनऊ स्थित केजीएमयू में धर्मांतरण गिरोह के पकड़े जाने और एसटीएफ की जांच रिपोर्ट आने के बाद नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। डॉ. रमीज मेडिकल छात्राओं को झांसे में लेने के बाद उनकी पढ़ाई बंद करवा देता था। वह नहीं चाहता था कि कोई हिंदू लड़की मेडिकल की पढ़ाई पूरी करे। जाल में फंसी आगरा में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ उसने यही किया था। आरोपी ने उसे अपने पिता सलीमुद्दीन और मां खतीजा से मिलवाया था। पढ़ें पूरी खबर
हाथ में तिरंगा थामे आगे बढ़े योगी, बोले- कांग्रेस ने देश को कटघरे में खड़ा किया
गाजियाबाद में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा हो रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी मंच पर पहुंचे और कांग्रेस समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंच पर सीएम योगी के भाषण शुरू होते ही लोगों ने भगवान राम, हनुमान, कृष्ण और महादेव के जयकारे लगाए।
इसे पहले गाजियाबाद सांसद, यूपी कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी ने मंच से अपनी बात कही। मंच से संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भव्य पदयात्रा अंतिम पड़ाव पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर की मांग खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमेरिका दौरे के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए उनके कथित बयान के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया।
राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर नागेश्वर मिश्रा और अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने सिख समुदाय के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर
5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, यूपी डीजीपी ने जारी किए निर्देश
दिवाली और छठ सहित सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रदेश भर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी कर दिया है।
आदेश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.