{"_id":"6aec3409d63f6a7350066f20","slug":"up-all-leave-for-police-personnel-cancelled-in-view-of-diwali-and-chhath-dgp-issues-directive-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, यूपी डीजीपी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 5 से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, यूपी डीजीपी ने जारी किए निर्देश
Thu, 05 Nov 2026 01:18 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:18 PM IST
सार
दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिवाली और छठ सहित सभी त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रदेश भर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों को छुट्टी मंजूर करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: चुनाव से पहले सरकार दे सकती है महिलाओं को बड़ा तोहफा, चार करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ चक्रवात का असर, इन जिलों में तेजी से लुढ़का रात का पारा; यहां रही सबसे ठंडी रात
डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और जिलों के एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देव दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।