फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Basic shiksha Vibhag issued instructions fot teachers and students to save from Dengue.

UP: छात्र पूरी बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर आएं विद्यालय, डेंगू से बचाव के लिए निर्देश जारी

Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
सार

जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में दिमागी बुखार व जलजनित रोगों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करें। पोस्टर, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं से छात्रों को बचाव, पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम किया जाए। 

विज्ञापन
UP: Basic shiksha Vibhag issued instructions fot teachers and students to save from Dengue.
- फोटो : amarujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में आवश्यक बचाव की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि शिक्षक और बच्चे पूरी बांह की शर्ट व फुल पैंट पहनकर विद्यालय आएं ताकि इससे उनका बचाव हो सके।

विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में दिमागी बुखार व जलजनित रोगों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करें। पोस्टर, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं से छात्रों को बचाव, पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम किया जाए। दिगामी बुखार व जलजनित रोगों से बचाव के लिए विद्यालय में प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन


उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि छात्रों की गतिविधियों में उनके अभिभावकों को शामिल किया जाए। विद्यालय में बेहतर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। विद्यालय के आस-पास जलभराव न हो, इस पर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed