{"_id":"6683b3fe328bbca9dd0fd1d7","slug":"up-bahoran-lal-maurya-files-nomination-for-mlc-post-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा के बहोरन लाल का निर्विरोध एमएलसी चुना जाना तय, सीएम की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा के बहोरन लाल का निर्विरोध एमएलसी चुना जाना तय, सीएम की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन
Wed, 03 Jul 2024 12:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:52 AM IST
सार
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भाजपा की तरफ से बहोरन लाल मौर्य ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां साधारण कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है।
विज्ञापन
भाजपा के एमएलसी उम्मीदवार बहोरन लाल मौर्य ने नामांकन दाखिल किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद की रिक्त एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य का निर्विरोध चुना जाना तय है। उन्होंने मंगलवार को नामांकन के आखिरी दिन विधानभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा भरा। भाजपा के संख्याबल को देखते हुए सपा समेत किसी अन्य विपक्षी दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा है।
यह उपचुनाव सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हो रहा है। नाम वापसी की तिथि 5 जुलाई है। उसके बाद बहोरन लाल को विजयी घोषित किए जाने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक रहेगा। सीएम ने कहा कि बहोरन लाल चुनाव जीतकर विधान परिषद में पहुंचेंगे और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे। उनके नामांकन के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, कपिल देव अग्रवाल व बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।
भाजपा ही पिछड़ों की हितैषी : बहोरन
बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि भाजपा ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सच्ची हितैषी है। वे योगी और मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। विपक्षी दलों ने चुनाव के दौरान जो गलत प्रचार किया उसका भी पर्दाफाश करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन