फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: B.Ed entrance exam tomorrow in 72 districts of the state, 4.45 lakh candidates will appear at 1011 centres

UP: प्रदेश के 72 जिलों में Bed. प्रवेश परीक्षा कल, 1011 केंद्रों पर शामिल होंगे 4.45 लाख अभ्यर्थी; जानिए डिटेल

Sat, 30 May 2026 08:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 May 2026 08:34 AM IST
सार

B.Ed Entrance Exam: पूरे प्रदेश में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा प्रदेश के 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर होगी। 
 

विज्ञापन
UP: B.Ed entrance exam tomorrow in 72 districts of the state, 4.45 lakh candidates will appear at 1011 centres
प्रदेश के 72 जिलों में होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा।

विस्तार

 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के 72 जनपदों में 1011 केंद्रों पर 31 मई को बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में 4.45 लाख अभ्यर्थी शामिल लेंगे। इस बार भी परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी और गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कट जाएगा।

विज्ञापन


बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा में भाषा और सामान्य ज्ञान से जुड़े सौ सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को जनरल एप्टीट्यूड और विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि) से जुड़े सौ प्रश्न हल करने होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पालियों में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। 
विज्ञापन


अगर परीक्षार्थी किसी प्रश्न का गलत उत्तर लिखता है तो एक तिहाई यानी 0.66 अंक कट जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी और समन्वय के लिए 170 विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की तैनाती की गई है। इस बार विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को बॉडी वॉर्न कैमरे भी उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैमरों में लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग, टू-वे कम्युनिकेशन, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, इमरजेंसी अलार्म और आईसीसीसी से सीधा जुड़ाव जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। परीक्षा से जुड़े कार्यों की निगरानी परीक्षा के दिन 31 मई को सुबह चार बजे से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed