{"_id":"6922daf3f31f216628049ba2","slug":"up-awadhesh-kumar-verma-appointed-as-member-of-the-advisory-committee-of-the-central-regulatory-commission-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: केंद्रीय नियामक आयोग की सलाहकार समिति के सदस्य बने अवधेश कुमार वर्मा, अधिसूचना जारी की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: केंद्रीय नियामक आयोग की सलाहकार समिति के सदस्य बने अवधेश कुमार वर्मा, अधिसूचना जारी की गई
Sun, 23 Nov 2025 03:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:29 PM IST
सार
ऊर्जा सलाहकार की 28 सदस्यीय समिति में ऊर्जा कंपनियों के मुख्य प्रबंध निदेशक, फिक्की निदेशक, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद और रेलवे के मुख्य प्रबंध निदेशक शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग ने ऊर्जा सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। अब वह देशभर के उपभोक्ताओं की आवाज उठाएंगे। भारत सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 80 के तहत गठित होने वाली केन्द्रीय सलाहकार समिति ऊर्जा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संवैधानिक संस्था है जिसमें केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आरएसएस को फंडिंग कौन करता है... सवाल का सीएम योगी ने दिया जवाब, कही ये बातें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'नशे से दूर रहो दोस्तों... मैंने कई साल बर्बाद कर दिए', रैपर हनी सिंह ने जीता युवाओं का दिल; तस्वीरें
इस कमेटी में पूरे भारतवर्ष से कामर्स इंडस्ट्री ट्रांसपोर्ट एग्रीकल्चर लेबर व उपभोक्ताओं के प्रतिनिधि शामिल किए जाते हैं। केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग सचिव हरप्रीत सिंह पृथि ने जारी अधिसूचना में कहा है कि अब अवधेश कुमार वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ताओं के हितों में संवैधानिक हितों की रक्षा में अपना योगदान देंगे।
सदस्य मनोनीत किए जाने पर अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग का आभार जताते हुए कहा कि वह देश के विद्युत उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। निश्चित तौर पर भारत के ऊर्जा क्षेत्र की या सबसे बड़ी संवैधानिक कमेटी है। उसमें केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग द्वारा सम्मिलित किए जाने पर केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग का बहुत बहुत आभार।
मालूम हो कि इस समिति में देशभर के कुल 28 सदस्य नामित किए गए हैं। इसमें विभिन्न ऊर्जा कंपनियों के मुख्य प्रबंध निदेशक, फिक्की निदेशक, आईआईटी दिल्ली, आईआईएम अहमदाबाद, रेलवे के मुख्य प्रबंध निदेशक आदि सदस्य के रूप में शामिल हैं।