फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'नशे से दूर रहो दोस्तों... मैंने कई साल बर्बाद कर दिए', रैपर हनी सिंह ने जीता युवाओं का दिल; तस्वीरें

Sun, 23 Nov 2025 03:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Nov 2025 03:08 PM IST
सार

रैपर किंग हनी सिंह ने रंग-बिरंगी रोशनी और दमदार म्यूजिक के बीच जैसे ही अपना मशहूर गाना दिल चोरी साडा हो गया... सुनाया तो पूरा मैदान शोर, सीटियों और तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Honey Singh in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

रैपर किंग हनी सिंह ने अपने प्रशंसकों को ऐसी सौगात दी जिसे वे शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। आशियाना के स्मृति उपवन में हुए इस लाइव कॉन्सर्ट में न सिर्फ हनी सिंह ने अपने गीतों और रिमिक्स के जरिये करीब 25 हजार लोगों का दिल जीतकर उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया बल्कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की पुरजोर अपील कर उनके आइडल भी बन गए।



मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत में ही उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहो दोस्तों, मैंने अपनी जिंदगी के कई साल नशे की वजह से बर्बाद कर दिए। मंच पर हनी सिंह के आने से पहले माइक संभाला सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने। उन्होंने कहा कि हनी सिंह ने नशे की लत से खुद को रिहा कर यह साबित कर दिया कि दुनिया उसी की है जो गिरकर संभलना और फिर से उठना जानता है।

Honey Singh in Lucknow.
भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह व हनी सिंह। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि वे आज यूथ आइकन हैं और उनके यहां आने से लखनऊ आज ग्लोबल सिटी बन गया है। इसके बाद मंच पर जैसे ही हनी सिंह की एंट्री हुई तो प्रशंसकों के शोर ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Honey Singh in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हनी सिंह ने कहा कि मैं सूखे नशे की गिरफ्त में आ गया था और कई साल बर्बाद कर दिए। इसके बाद कुछ संभला तो शराब की लत लग गई लेकिन मेरे परिवार और विधायक राजेश्वर सिंह व कपिल त्यागी ने मेरा नशा छुड़ाने में मदद की। आज मैं जो कुछ भी हूं वह इन्हीं लोगों की वजह से हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हनी सिंह ने युवाओं से अपील की कि वे नशा न करने का वादा करें। कहा, अगर नशा करना ही है तो तरक्की का करो, अपने मां-बाप की इज्जत बढ़ाने का करो और नशा करो तो महादेव की भक्ति का करो। 

विज्ञापन
Honey Singh in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसके बाद रंग-बिरंगी रोशनी और दमदार म्यूजिक के बीच जैसे ही अपना मशहूर गाना दिल चोरी साडा हो गया... सुनाया तो पूरा मैदान शोर, सीटियों और तालियों से गूंज उठा। इसके बाद हाय मेरा दिल... शुरू करते ही अपना कोट उतार दिया और मंच पर ही दंड बैठक करने के बाद खुद भी थिरकने लगे। यह देखकर प्रशंसक झूम उठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed