भटकल से पूछताछ करेगी यूपी एटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल में बंद आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के
इसके लिए एटीएस ने एनआईए से सहयोग लिया है। एटीएस को अपनी पूछताछ 10 अगस्त के पहले ही करनी है।
आईएम
कमांडर यासीन से यूपी एटीएस को उत्तर प्रदेश में पहले हुई कई आतंकी घटनाओं
के साथ ही विभिन्न जिलों में सक्रिय मॉड्यूल्स के बारे में पूछताछ करनी
है।
एटीएस के अफसरों के अनुसार जब यासीन को गिरफ्तार करने के बाद उससे
पूछताछ हुई तब उसने यूपी के दो धार्मिक स्थलों के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण
स्थलों के इंडियन मुजाहिदीन के निशाने पर होने की बात स्वीकार की थी।
इसके
बाद उसने यूपी के नेपाल बार्डर के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ खास
जिलों में आईएम के मॉड्यूल सक्रिय होने की सूचना दी थी।
लेकिन
उसने मॉड्यूल के सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी जिस वजह से
खुफिया एजेंसी अभी उन तक नहीं पहुंच सकी हैं। टीएस इसी तरह की जानकारियों
के हासिल होने की उम्मीद कर रही है।