आतंकी साजिद का पर्दाफाश करेगी यूपी एसटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्दवान विस्फोट के आरोप में दबोचे गए जमात-उल-मुजाहिदीन के आतंकी साजिद से पूछताछ करने यूपी एटीएस भी पश्चिम बंगाल जाएगी। खुफिया एज़ेंसी द्वारा यह कदम साजिद के सिमी आतंकियों से संपर्क होने का सुराग मिलने के बाद उठाया जा रहा है।
एटीएस के सूत्रों का कहना है कि साजिद से एनआईए के साथ ही आईबी भी पूछताछ कर रही है। एटीएस को साजिद से यह जानकारी करनी है कि उसके संगठन की यूपी में कितनी पैठ है और यूपी से भागे आतंकियों अथवा यूपी में सक्रिय विभिन्न आतंकी संगठनों में से कौन-कौन से संगठनों से उसका संगठन जुड़ा हुआ है।
साथ ही नकली नोटों के कारोबार के सिलसिले में उससे पूछताछ की जानी है। बंगलादेश से उभरे जमात ए मुजाहिदीन संगठन की संलिप्तता पूर्व में कई और आतंकी वारदात में सामने आ रही है।
किन संगठनों से जुड़ा है साजिद
इसे लेकर साजिद उर्फ शेख रहमत उल्ला से खुफिया एजेंसियां लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई हैं।
मूल रूप से बंग्लादेश के निवासी साजिद के जमात-उल-मुजाहिदीन के साथ ही कुछ अन्य संगठनों से जुड़ा होने की जानकारी सामने आई है।
उधर, एमपी की खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकियों में से दो के पश्चिम बंगाल के लिंक होने की जानकारी को भी इस पूरे मामले से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पिछले एक अरसे से पश्चिम बंगला के माल्दा से हो रही नकली नोटों की तस्करी के साथ ही आतंकियों के आने-जाने के लिए पश्चिम बंगाल का मार्ग अपनाए जाने की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद से साजिद की गिरफ्तारी को अपने आप में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एटीएस की ये बंगला विजिट कई महत्वपूर्ण राजों का पर्दाफाश कर सकती है। सिमी आतंकियों के गठजोड़ की बात की पुष्टि भी होगी।