फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up ATS arrested Bangladeshi in Lucknow central

यूपी एटीएस ने 3 बांग्लादेशी युवकों को किया गिरफ्तार, आतंकी अब्दुल्लाह से जुड़े हैं तार

Fri, 15 Sep 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Sep 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
up ATS arrested Bangladeshi in Lucknow central
एटीएस सिपाही के साथ बांग्लादेशी
उत्तर प्रदेश एटीएस की लखनऊ टीम ने तीन बांग्लादेशी युवकों मोहम्मद इमरान पुत्र अब्दुल खालिक रजीदुद्दीन पुत्र अब्दुल खालिक, मो. फिरदौस पुत्र अब्दुल खालिक को बुधवार को चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। ये तीनो युवक सगे भाई हैं।
विज्ञापन


आज इनको न्यायालय पेश कर रिमांड के लिए आवेदन दिया जा रहा है।

यूपी एटीएस द्वारा 6 अगस्त 2017 को अंसारुल्ला बांग्ला टीम के आतंकी अब्दुल्लाह अल मामून पुत्र रहीसुद्दीन को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अब्दुल्ला से पूछताछ मे उसके अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश मे आए, जिनकी तलाश मे सितंबर 12 को देवबंद स्थित कई मदरसों में पूछताछ की गई। इसके बाद सूचना मिली कि एक मदरसे से 3 लड़के (एक अध्यापक व उसके दो भाई) भाग गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी घेराबंदी की गई और इन्हें लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से उतारकर पूछताछ की गई। इन्होने बंग्‍लादेशी होने की बात स्वीकार की है।

इनके पास से नकली आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। जिसके लिए इन्हें गिरफ्तार किया गया। एटीएस के विवेचक डीएसपी मनीष सोनकर इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे कि यह अचानक देवबंद छोड कर क्यों भागे। साथ ही इनके किसी आतंकी समूह से संबंध होने की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed