{"_id":"6565eeae8a2d6db3ac0a23f5","slug":"up-assembly-session-yogi-said-the-government-will-answer-every-question-in-the-house-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा सत्र: सीएम योगी बोले सदन में हर सवाल का जवाब देगी सरकार, आज पेश होगा अनुपूरक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा सत्र: सीएम योगी बोले सदन में हर सवाल का जवाब देगी सरकार, आज पेश होगा अनुपूरक बजट
Wed, 29 Nov 2023 07:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:10 AM IST
सार
यूपी विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। इस मौके पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर सवाल का जवाब सदन में देगी। बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सरकार सदन में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा के लिए तैयार है। सरकार सभी दलों के सदस्यों के हर सवाल का जवाब देगी। कहा कि विधायकों को भी सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र से पहले मंगलवार को विधानभवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन आम जनता से जुड़ी समस्याओं को रखने और उन पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य जनता की भावनाओं को ध्यान में रखकर सदन को स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही सार्थक चर्चा से विधायिका को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य भी पूरे होंगे। कहा कि सदन में गरिमापूर्ण तरीके से चल रही परिचर्चा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी है। उम्मीद जताई कि विपक्षी दलों के विधायक सदन की गरिमा को बनाए रखने में सहयोग देंगे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बजट का आकार करीब 42 हजार करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। विधानसभा में बुधवार सुबह 11 से 12.20 बजे तक प्रश्नकाल संचालित होगा। प्रश्नकाल समाप्त होते ही वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट पेश करेंगे। अनुपूरक बजट में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता को साधने के लिए कुछ योजनाओं की घोषणा भी की जा सकती है।
विज्ञापन