फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: Members who do not stand in honor of the national anthem will be investigated, SP member raises i

यूपी विधानसभा : राष्ट्रगीत के सम्मान में खड़े नहीं होने वाले सदस्यों की होगी जांच, सपा सदस्य ने उठाया मुद्दा

Thu, 20 Feb 2025 08:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Feb 2025 08:10 AM IST
सार

UP Budget 2025: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राष्ट्रगीत के दौरान विपक्ष के सदस्यों के अपने स्थान पर खड़े नहीं होने की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
UP Assembly: Members who do not stand in honor of the national anthem will be investigated, SP member raises i
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 राज्यपाल के अभिभाषण के बाद राष्ट्रगीत के दौरान विपक्ष के सदस्यों के अपने स्थान पर खड़े नहीं होने की जांच कराई जाएगी। विधानसभा में नियम 300 के तहत सपा सदस्य राकेश प्रताप सिंह ने यह मामला उठाया, जिसके बाद संसदीय कार्य मंत्री ने ऐसे सदस्यों को चिह्नित कर दंडित करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


राकेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सदन में जानकारी दी कि मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन दोबारा 12:30 बजे शुरू हुआ। वह अंदर प्रवेश कर ही रहे थे कि राष्ट्रगीत के सम्मान में वहीं खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो संविधान को हाथ में लेकर घूमते रहते हैं, वह लॉबी में सोफे पर बैठे रहे। उन्होंने सीसीटीवी की जांच कराकर ऐसे सदस्यों को चिह्नित करने की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे दुखद बताते हुए कहा कि संविधान बनाने वालों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान को मान्यता दी है। 
विज्ञापन


यह हमारा नैतिक दायित्व भी है। राष्ट्रगीत के साथ व्यवहार उसके प्रति हमारे सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने इस आचरण की निंदा करते हुए कहा कि एक दल तो संविधान का प्रदर्शन करता है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए और सजा दी जाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से ऐसी व्यवस्था देने को भी कहा, जिससे दोबारा ऐसा न हो। वहीं सपा सदस्य अतुल प्रधान ने सीसीटीवी की जांच कर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पक्षों के ऐसे नेताओं को चिह्नित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष से बोले श्रीकांत, तुमको लाड़ लगाने का मन कर रहा

 विधानसभा के सदस्य अब सदन में अवधी, ब्रज, भोजपुरी, बुंदेली और अंग्रेजी में अपनी बात रख सकेंगे। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली 2023 के नियम 282 में संशोधन का प्रस्ताव भाजपा सदस्य श्रीकांत शर्मा ने सदन में रखा। उन्होंने ब्रज भाषा में अध्यक्ष से कहा कि तुमको लाड़ लगाने का मन कर रहा, ये काम सबसे अच्छे करो। मन अच्छा कर दे जो।

वहीं सपा सदस्य मनोज कुमार पांडेय ने अवधी और भाजपा सदस्य केतकी सिंह ने भोजपुरी में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। हालांकि सदन को किसी ने भी बुंदेली भाषा में संबोधित नहीं किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वह संशोधन के विरोध में नहीं हैं, लेकिन अंग्रेजी हमारी मातृभाषा, सांस्कृतिक भाषा और बोली नहीं है। इसकी जगह संस्कृत और उर्दू को जोड़ लीजिए।

हमने उर्दू के लिए बोला तो कठमुल्ला बोला गया। सीएम उर्दू से चिढ़ जाते हैं। इनका अपना एजेंडा है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष ने इसका विरोध किया था। हम हिंदी के पक्षधर हैं। नई शिक्षा नीति में भी हिंदी को विशेष महत्व दिया गया है। नई सुविधा का विरोध नहीं होना चाहिए। हम पहले नियम फिर परंपरा से चलते हैं। परंपरा ही बाद में नियमों में तब्दील हो जाती है। हम अंग्रेजी थोप नहीं रहे, केवल सुविधा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed