फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Assembly-Legislative Council adjourned indefinitely, 12 bills were presented in the proceedings that laste

यूपी: विधानसभा-विधान परिषद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, करीब 20 घंटे चली कार्यवाही में 12 विधेयक हुए पेश

Thu, 01 Aug 2024 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 01 Aug 2024 09:05 PM IST
सार

UP Assembly adjourned: यूपी विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक चलनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Assembly-Legislative Council adjourned indefinitely, 12 bills were presented in the proceedings that laste
यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा और विधान परिषद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। दोनों सदनों की कार्यवाही शुक्रवार तक चलनी थी लेकिन इसे एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया। विधानसभा सत्र के दौरान एक बार भी सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं हुई। सदन की कार्यवाही कुल 19 घंटे 41 मिनट तक चली। इस दौरान अधिकांश सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के स्वास्थ्य बेहतर रहने की कामना की।

विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई से शुरू हुए 18वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में नियम-300 के अंतर्गत कुल 16 सूचनाएं प्राप्त हुईं। नियम-301 के तहत कुल 356 सूचनाएं मिलीं, जिनमें 191 स्वीकृत एवं 165 अस्वीकृत हुई। कार्यवाही के दौरान कुल प्राप्त प्रश्न 2233, स्वीकृत तारांकित प्रश्न 372 और अतारांकित प्रश्न 1448 पूछे गए। इनमें कुल 819 प्रश्नों का जवाब आया। वहीं 1903 ( 85.22 प्रतिशत) प्रश्न ऑनलाइन प्राप्त हुए। नियम 56 के अन्तर्गत कुल 29 सूचनाएं प्राप्त हुई। नियम 103 के अंतर्गत कुल प्राप्त 28 प्रस्तावों में सभी 28 प्रस्ताव ग्रहण हुए। 
विज्ञापन


सत्र के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ सहित नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांंडेय, अपना दल (एस) के नेता राम निवास वर्मा, रालोद के नेता राजपाल सिंह बालियान, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी, सुभासपा दल के नेता ओम प्रकाश राजभर, कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता रघुराज प्रताप सिंह सहित सभी दलीय नेताओं के सहयोग की प्रशंसा की। वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बायपास सर्जरी होने के बाद भी सदन का सुचारू और बेहतर ढंग से संचालन किया। नेता प्रतिपक्ष ने भी यही बात दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 विधेयक विचारण एवं पारण के लिए प्रस्तुत
- उप्र राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक
- उप्र निजी विश्वविद्यालय( द्वितीय संशोधन) विधेयक
- उप्र निजी विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) विधेयक
- उप्र निजी विश्वविद्यालय (चतुर्थ संशोधन) विधेयक
- उप्र विधि विरूद्व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संसोधन) विधेयक
- उप्र नजूल संपत्ति ( लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) विधेयक
- उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण ) विधेयक
- उप्र राज्य राजधानी क्षेत्र औरं अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक
- कारखाना (उप्र संशोधन) विधेयक
- उप्र नोडल विनिधान रीजन विनिर्माण (निर्माण) क्षेत्र विधेयक
-बोनस संदाय (उप्र संशोधन) विधेयक
- उप्र विनियोग (2024 - 2025 का अनुपूरक) विधेयक
 

विधान परिषद में नजूल से जुड़ा विधेयक छोड़ सभी पारित

विधान परिषद में बृहस्पतिवार को नजूल संपत्ति से जुड़ा उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति (लोक प्रयोजनार्थ प्रबंध और उपयोग) विधेयक, 2024 छोड़कर सभी पारित कर दिए गए। इसके बाद नेता सदन के प्रस्ताव पर सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।

उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ संशोधन) विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश नोडल विनिधान रीजन विनिर्माण (निर्माण) क्षेत्र विधेयक, 2024
बोनस संदाय (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2024
कारखाना (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2024
उत्तर प्रदेश विनियोग (2024-2025 का अनुपूरक) विधेयक, 2024
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed