UP Election News Today Live: यूपी में दूसरे चरण का मतदान खत्म, 9 जिलों की 55 सीटों पर 64 फीसदी हुई वोटिंग
{"_id":"62099d3ffef0f8093629be0c","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-phase-2-voting-district-booth-wise-vote-percentage-evm-glitch-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election News Today Live: यूपी में दूसरे चरण का मतदान खत्म, 9 जिलों की 55 सीटों पर 64 फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 15 Feb 2022 08:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:28 AM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 2nd Phase Polling Live Updates: दूसरे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 586 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इससे पहले बीते गुरुवार को यूपी में पहले चरण के मतदान के दौरान 62 फीसदी मतदान हुआ था।यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की भीड़
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
09:52 PM, 14-Feb-2022
दूसरे चरण में 64 प्रतिशत मतदान
दूसरे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हो गया। 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में 586 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वहीं, यूपी में पहले चरण के मतदान के दौरान 62 फीसदी मतदान हुआ था।
दूसरे चरण में बेहात में हुआ सबसे ज्यादा मतदान
यूपी में दूसरे चरण के दौरान बेहात विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 75.78 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, इस क्रम में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 75.50 फीसदी वोटिंग हुई।
बरेली कैंट में हुई सबसे कम वोटिंग
दूसरे चरण में सबसे कम मतदान बरेली कैंट विधासभा क्षेत्र में हुआ। यहां 50.82 फीसदी मतदान हुआ। इस क्रम में शाहजहांपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 55.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।
दूसरे चरण में बेहात में हुआ सबसे ज्यादा मतदान
यूपी में दूसरे चरण के दौरान बेहात विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 75.78 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, इस क्रम में नकुड़ विधानसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 75.50 फीसदी वोटिंग हुई।
बरेली कैंट में हुई सबसे कम वोटिंग
दूसरे चरण में सबसे कम मतदान बरेली कैंट विधासभा क्षेत्र में हुआ। यहां 50.82 फीसदी मतदान हुआ। इस क्रम में शाहजहांपुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां 55.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।
09:30 PM, 14-Feb-2022
शाहजहांपुर में शाम छह बजे तक 59.28 फीसदी मतदान
1. कटरा- 58.002. जलालाबाद- 59. 67
3. तिलहर- 57.00
4. पुवायां-63.01
5. शाहजहांपुर- 56.50
6. ददरौल- 61.50
विज्ञापन
08:46 PM, 14-Feb-2022
मुरादाबाद में हुआ 66.8 फीसदी मतदान
1. कंठ 69.45 फीसदी2. मुरादाबाद ग्रामीण 64.00 फीसदी
3. कुंदरकी 69.01 फीसदी
4. बिलारी 66.84 फीसदी
5. ठाकुरद्वारा 73.65 फीसदी
6. मुरादाबाद नगर 60.59 फीसदी
08:15 PM, 14-Feb-2022
रामपुर से 06 बजे तक कुल 63.97 फीसदी मतदान
स्वार 71.53%चमरौआ 62.56%
बिलासपुर 68.83%
रामपुर 58.8%
मिलक 59.6 %
08:00 PM, 14-Feb-2022
थाने में पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
शाहजहांपुर के तिलहर विधानसभा क्षेत्र के निगोही के एक बूथ में फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पहुंचे भाजपाइयों ने कुछ लोगों को पकड़ा था। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके पहले भाजपा और सपा समर्थकों में मारपीट हो चुकी थी। शाम करीब छह बजे थाने पहुंचे भाजपाइयों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। तब कुछ लोगों ने थाने में पथराव कर दिया। पुलिस मामले को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
07:37 PM, 14-Feb-2022
बदायूं में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर छापा
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं में सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है। हालांकि कई स्थानों से ईवीएम बिगड़ने की सूचना पर मतदान बाधित रहा। बरेली के बहेड़ी बूथ संख्या 170 पर ईवीएम खराब होने से बदला गया। वहीं बिथरी चैनपुर के हिंडोलिया पर ईवीएम धीमी गति से चलने पर उसे भी बदला गया। बूथ संख्या भोजीपुरा के बूथ संख्या 27, 258, 44, 47, 134 पर कैमरे नहीं चल रहे थे। आंवला विधानसभा क्षेत्र धनौरा गौरी गांव में भाजपा और सपा समर्थकों में टकराव की नौबत आई, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।
शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक के सिकंदरपुर कायस्थान के मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। बदायूं के इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज बूथ के पास फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने कंप्यूटर व प्रिंटर बरामद कर लिया। भोजीपुरा विधानसभा के गांव मोहम्मदपुर ठाकरान के मतदाता गांव में बूथ न बनाने और धनुआ गांव के लोगों ने विकास कार्य न होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया।
शाहजहांपुर के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लॉक के सिकंदरपुर कायस्थान के मतदान केंद्र पर सुबह 10:30 बजे ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। बदायूं के इस्लामनगर के केएम इंटर कॉलेज बूथ के पास फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। यहां पुलिस ने कंप्यूटर व प्रिंटर बरामद कर लिया। भोजीपुरा विधानसभा के गांव मोहम्मदपुर ठाकरान के मतदाता गांव में बूथ न बनाने और धनुआ गांव के लोगों ने विकास कार्य न होने के कारण मतदान का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:26 PM, 14-Feb-2022
अमरोहा में शाम 6 बजे तक 66.15 फीसदी मतदान हुए
धनौरा में छह बजे तक 65.67 फीसदी मतदान हुएनौगवान सदत में 68.46 फीसदी मतदान
अमरोहा में 65.76 फीसदी
हसनपुर में 64.58 फीसदी
06:51 PM, 14-Feb-2022
मुरादाबाद शाम 6 बजे तक हुए 66.42 फीसदी मतदान
1. कंठ 67.58%2. मुरादाबाद ग्रामीण 62.42%
3. कुंदरकी 68.76%
4. बिलारी 65.44%
5. ठाकुरद्वारा 72.84%
6. मुरादाबाद नगर 60.18%
05:59 PM, 14-Feb-2022
जनपद बिजनौर में पांच बजे तक 61.44 प्रतिशत हुआ मतदान
नजीबाबाद 59.89नगीना 61.02
बढ़ापुर 59.8
धामपुर 63.94
नहटौर 59.6
बिजनौर 61.7
चांदपुर 62.6
नूरपुर 63.3
05:41 PM, 14-Feb-2022
मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की। कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस कोशिश कर रही है कि मुस्लिम महिलाएं को वोट न दें। महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। हमने इस मामले पर चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी मतदान को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।