फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up army recruitment rally will be held from 27 november

यूपी के लिए सेना भर्ती रैली 27 नवंबर से, जानें पूरी डिटेल...

Tue, 17 Oct 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
 up army recruitment rally will be held from 27 november
डेमो - फोटो : डेमो
बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में 27 नवंबर से यूनिट हेडक्वाटर्स कोटा के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी, खिलाड़ियों व सैनिक लिपिकों की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 30 नवंबर तक चलेगी। खिलाड़ियों में सिर्फ वे ही शामिल हो सकेंगे, जो 23 से 28 अक्तूबर तक सेंटर के स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


मध्य कमान की पीआरओ गार्गी मलिक ने बताया कि भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के बेटों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद व घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त भर्ती रैली में अन्य रेजिमेंट को भी शामिल होने का मौका है। 
विज्ञापन


भर्ती रैली में सामान्य ड्यूटी की भर्ती यूपी व उत्तराखंड के लिए 27 नवंबर को होगी। राजस्थान व अन्य राज्यों के लिए 28 को, हरियाणा के अभ्यर्थी व खिलाड़ियों के लिए 29 और जाट रेजीमेंट के लिए भर्ती रैली 30 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों के लिए सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2018 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के लिए अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र व दस्तावेज के साथ सुबह चार बजे भर्ती रैली स्थल पहुंचना होगा। आठ बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में नहीं शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली के एड्जुटेंट से संपर्क कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed