फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Appointment will be made on vacant posts of all departments, CM Yogi said departments should send requisit

यूपी: सभी विभागों के खाली पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम बोले- भेजें अधियाचन, स्थानीय स्तर पर मिलेंगे मौके

Tue, 24 Sep 2024 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

Jobs in UP: यूपी में आने वाले समय में सरकारी नौकरियों के मौके खुलने जा रहे हैं। सीएम योगी ने सभी आयोगों के अध्यक्षों से कहा है कि वह जल्द से जल्द अधियाचन भेजें। 

विज्ञापन
UP: Appointment will be made on vacant posts of all departments, CM Yogi said departments should send requisit
यूपी में रोजगार के मौके। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं के संबंध में सभी आयोग के अध्यक्षों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विभागों में खाली पदों का भर्ती प्रस्ताव (अधियाचन) जल्द संबंधित आयोग को भेजा जाए। आयोग इससे जुड़ी भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करें। मुख्यमंत्री ने किसी भी विभाग की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई प्रस्ताव लंबित न रखने की हिदायत भी दी है। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में की जा रही सभी भर्तियों के संबंध में जानकारी ली और सभी बोर्ड व आयोगों को निर्देश दिया कि खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी व समय से पूरा कराया जाए। पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष ने हाल में ही आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया व संचालन के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने हाल में हुई उप्र पुलिस भर्ती की परीक्षा की उदाहरण देते हुए सभी भर्ती आयोगों को भी इसी मॉडल को अपनाने को कहा है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सभी बोर्ड व आयोग के अध्यक्ष मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक करें। परीक्षा में ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व सीसीटीवी का प्रयोग करें। अफवाह रोकने पर पूरा ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


गठित हो स्थानीय स्तर पर बोर्ड 
सीएम ने कहा कि चिकित्सा व तकनीकी विभागों में स्थानीय स्तर पर बोर्ड गठित करके जल्द भर्ती की जाए। सभी भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-अधियाचन पोर्टल की व्यवस्था की गई है। सभी विभाग इसका प्रयोग कर अपना-अपना भर्ती प्रस्ताव भेजें। जिन विभागों में नियुक्ति की जानी है, वहां से तत्काल अधियाचन आयोग को भेजकर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट, एजेंसी व परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया में सावधानी बरतें। गोपनीयता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अधिकृत एजेंसी के साथ चयन बोर्ड व आयोग का एमओयू भी करें। बैठक में उप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष, विद्युत सेवा आयोग के अध्यक्ष, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, उप्र सहकारी संस्थागत सेवा मंडल के अध्यक्ष आदि अधिकारी उपस्थित थे।


सभी बोर्ड व आयोग बनाएं क्वेश्चन बैंक
सीएम ने सभी बोर्ड व आयोग से कहा कि सभी भर्ती प्रक्रियाओं को समय से पूरा करने के लिए क्वेश्चन बैंक तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्राइवेट संस्था को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। केवल राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए। परीक्षा केंद्र का चयन जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed