फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Anupriya Patel again raised the demand to increase the income limit of OBC creamy layer to Rs 15 lakh, sai

यूपी: अनुप्रिया पटेल ने फिर उठाई ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा 15 लाख करने की मांग, कहा-बने ओबीसी मंत्रालय

Wed, 03 Sep 2025 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Sep 2025 07:08 AM IST
सार

Anupriya Patel: अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बूथ मजबूत करेगी पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत करेगी। 

विज्ञापन
UP: Anupriya Patel again raised the demand to increase the income limit of OBC creamy layer to Rs 15 lakh, sai
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : संवाद

विस्तार

अपना दल (एस) के मासिक बैठक में पार्टी की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर से ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने ओबीसी मंत्रालय के गठन पर भी जोर देते हुए कहा कि पिछड़े समाज का हित राजग सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने योगी सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए स्वतंत्र निगम का गठन करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के इस फैसले से पार्टी द्वारा लंबे समय से की जा रही आउटसोर्सिंग के पदों की भर्ती में आरक्षण की मांग भी पूरी होगी।

विज्ञापन


राजधानी के विश्वेश्वरैया सभागार में पार्टी की मासिक बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जब सत्ता में रहे तो उन्होंने ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा नहीं बढ़ाई। ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा पहले भी राजग सरकार ने ही छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये की थी। अब परिस्थितयों को देखते हुए इसे और बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए बूथ मजबूत करेगी पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी बूथ स्तर तक अपना संगठन मजबूत करेगी। पंचायत चुनाव राजग के साथ लड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर बात नहीं हुई है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि विधानसभा प्रभारी बनाए गए पदाधिकारी अपनी-अपनी विधानसभा की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। जो कमजोरी है उसे दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पर अभद्र टिप्पणी ओछी राजनीति
पिछले दिनों बिहार में राजद नेताओं द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के सवाल अनुप्रिया ने कहा भारत में तो मां की पूजा होती है। राजद नेताओं की टिप्पणी निंदनीय है। पीएम की मां को अपशब्द कहकर राजद नेताओं ने सभी मातृशक्ति के अपमान का पाप किया है, जिसकी सजा विधानसभा में जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह ओछी राजनीति है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed