फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Anganwadi centers can be opened from September 16, will be operated as pre-primary schools, basic education department started preparations

यूपी : 16 सितंबर से खुल सकते है आंगनबाड़ी केंद्र, प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में किए जाएंगे संचालित

Thu, 09 Sep 2021 07:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Sep 2021 07:39 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना की पहली लहर की आहट के साथ ही मार्च 2017 के दूसरे सप्ताह से करीब 1.89 लाख  आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की पहली लहर के दौरान ही उसी दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जारी की गई।

विज्ञापन
UP: Anganwadi centers can be opened from September 16, will be operated as pre-primary schools, basic education department started preparations
आंगनवाड़ी केन्द्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों का संचालन शुरू होने के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्र भी 16 सितंबर से खुल सकते है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 15 सितंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों का प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में संचालन कराने की तैयारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना की पहली लहर की आहट के साथ ही मार्च 2017 के दूसरे सप्ताह से करीब 1.89 लाख  आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की पहली लहर के दौरान ही उसी दौरान नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जारी की गई। शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूलों के रूप में संचालित करने का प्रावधान किया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने बीते वर्ष से ही आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल के रूप में संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों में अवस्थापना सुविधाएं मुहैया कराने के साथ वहां के लिए पाठ्यक्रम भी निर्धारित किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण के चलते आंगनबाड़ी  केंद्रों का संचालन भी 15 सितंबर तक बंद किया गया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 16 सितंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत संचालन शुरू करने का संकेत मिलने के बाद प्री-प्राइमरी स्कूलों के संचालन की तैयारी शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed