{"_id":"614d50518ebc3efadb23c4c9","slug":"up-an-alliance-with-nishad-party-was-agreed-in-the-core-committee-of-bjp-the-name-was-also-decided-for-the-legislative-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भाजपा की कोर कमेटी में निषाद पार्टी से गठबंधन पर सहमति बनी, विधान परिषद के लिए नाम भी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भाजपा की कोर कमेटी में निषाद पार्टी से गठबंधन पर सहमति बनी, विधान परिषद के लिए नाम भी तय
Fri, 24 Sep 2021 01:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:18 PM IST
सार
विधान परिषद में मनोनीत कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी तय हो गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रदेश लौटने के बाद सरकार की ओर से विधान परिषद सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा की कोर कमेटी में विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी से गठबंधन पर सहमति बन गई है। वहीं विधान परिषद में मनोनीत कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी तय हो गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रदेश लौटने के बाद सरकार की ओर से विधान परिषद सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार रात हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर सरकार व संगठन की गतिविधियों के साथ सहयोगी दलों से गठबंधन पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, धर्मेन्द्र प्रधान, स्वतंत्र देव सिंह, राधा मोहन सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई बैठक में निषाद पार्टी से गठबंधन पर चर्चा की गई। कोर कमेटी ने निषाद पार्टी से सीटों के बंटवारे पर भी निर्णय कर लिया है साथ ही उनकी अन्य मांगों पर भी मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन
कोर कमेटी में विधान परिषद में मनोनीत कोटे की चार सीटों पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य सहित एक पिछड़ी जाति के नेता को भी मनोनीत करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
संजय निषाद ने बताया कि दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने और उनके परिवार को पूर्व सांसद के आश्रित का सम्मान दिलाने सहित पार्टी की अन्य मांगों पर सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कहा कि निषाद समाज को अनुसूचित जाति में आरक्षण के मुद्दे पर भी सरकार कार्यवाही कर रही है।