फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Amid the cylinder crisis, the government said there are sufficient stocks of LPG, diesel, and petrol in th

यूपी: सिलिंडर संकट के बीच सरकार ने कहा- प्रदेश में एलपीजी, डीजल व पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक; हुई समीक्षा बैठक

Fri, 08 May 2026 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 08 May 2026 08:50 PM IST
सार

Cylinder crisis in UP: यूपी में किसी तरह का पेट्रोल, डीजल और एलपीजी संकट नहीं है। यह बात खाद्य राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एक समीक्षा बैठक के बाद कही। 

विज्ञापन
UP: Amid the cylinder crisis, the government said there are sufficient stocks of LPG, diesel, and petrol in th
प्रदेश में अभी भी सिलिंडर की सप्लाई सामान्य नहीं हुई।

विस्तार

खाद्य राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत हो रहे कामों की शुक्रवार को समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है। सभी जिलों में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। डीजल व पेट्रोल का भी पर्याप्त स्टॉक है।

विज्ञापन


प्रदेश के उचित दर दुकानों में लगी ई-वेईंग स्केल से लिंक्ड ई-पॉस मशीनों की व्यवस्था से राशनकार्ड धारकों को पारदर्शी ढंग से खाद्यान्न मिल रहा है। फील्ड स्तर पर मोबाइल इंस्पेक्शन एप से इस पर निगरानी भी रखी जा रही है। प्रदेश में इस कार्य की औसत प्रगति 71.31 प्रतिशत पाई गई है। बैठक में निर्देश दिए गए कि 60 प्रतिशत से कम प्रगति करने वाले सभी जिलों की कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 13.52 करोड़ (लगभग 93.34 प्रतिशत) लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। अब तक 190704 किसानों से 9.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है। जो गतवर्ष इस अवधि में खरीदे गए गेहूं से 56 हजार मीट्रिक टन अधिक है। बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य रणवीर प्रसाद, अपर आयुक्त (प्रशासन) कामता प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed