फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ambulance workers strike continues, 570 workers sacked, ambulance taken with the help of police

यूपी : एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, 570 कर्मी बर्खास्त, पुलिस की मदद से ली गई एंबुलेंस

Thu, 29 Jul 2021 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Jul 2021 12:10 AM IST
सार

दो दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बाद बुधवार को सख्त कदम उठाए गए। विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासन की मदद से एंबुलेंसकर्मियों से एंबुलेंस वापस ले ली गई। इन्हें दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं।

विज्ञापन
UP: Ambulance workers strike continues, 570 workers sacked, ambulance taken with the help of police
एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। इस बीच एस्मा लागू कर करीब 570 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस की मदद से कर्मियों से एंबुलेंस लेकर दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं। एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी का दावा है कि मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन


दो दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बाद बुधवार को सख्त कदम उठाए गए। विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासन की मदद से एंबुलेंसकर्मियों से एंबुलेंस वापस ले ली गई। इन्हें दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं। जीवीके ईएमआरआई के सीनिर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए एंबुलेंस सेवा में किसी तरह की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब 570 को बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


आगे भी सेवा बाधित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि किसी केबहकावे में ना आकर ड्यूटी ज्वाइन करें। दूसरी तरफ एंबुलेंस कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है। विभिन्न जिलों से एंबुलेंसकर्मी लखनऊ के लिए निकल पड़े हैं। सभी ईको गार्डेन पहुंचेंगे। यहां धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवा पर सख्ती
एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने भी सख्त  निर्देश दिया है। टीम 9 की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन निर्बाध रूप से किया जाए। एम्बुलेंस सेवा किसी भी दशा में बाधित नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जरुरतमंद को एम्बुलेंस सेवा समय से प्राप्त हो जाए। यदि ऐसा नहीं होता हैए तो संबंधित एम्बुलेंस प्रोवाइडर के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।

वकील सहित दो पर एबुलेंस सेवा बाधित करने की साजिश रचने का मुकदमा 

आशियाना थाने में एंबुलेंस सेवा 102 और 108 को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप में कर्मचारी संगठन के वकील सहित दो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन दिन से 102 और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके कारण स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए उकसाने और स्वास्थ्य सेवा को बाधित करने की साजिश रचने का आरोप लगा है। जीवीके कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने एस्मा सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

प्रभारी निरीक्षक आशियाना बृजेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक जीवीके के सीएस कमलाकन्नन सुंदरम ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि कंपनी पिछले कई साल से प्रदेश में एंबुलेंस सेवा को संचालित कर रही है। आरोप लगाया कि 26 जुलाई से एंबुलेंस सेवा  का संचालन ठप हो गया है। एंबुलेंस सेवा को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चालक व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके कारण पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रदेश में एंबुलेंस सेवा पर भी एस्मा लागू है।

इस महत्वपूर्ण सेवा को बाधित करने के लिए मुख्य साजिशकर्ता अभिनव नाथ त्रिपाठी है। इस कार्य में उनका सहयोग विक्रम सैनी ने दिया। दोनों ने कर्मचारियों को उकसा कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किया है। अभिनव नाथ त्रिपाठी अधिवक्ता है। वह एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों के वकील है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक जीवीके के सीएस की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर महामारी अधिनियम, आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, साजिश रचने, धारा 144 को उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed