फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP MLC Chunav Result 2022 MLC Candidate Hariom Pandey Victory From Faizabad Ambedkarnagar Seat Celebration in BJP Party Office News in Hindi

UP MLC Chunav Result: फैजाबाद-अंबेडकरनगर सीट से हरिओम विजयी, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

Wed, 13 Apr 2022 04:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Apr 2022 04:02 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में अकबरपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से नवनिर्वाचित एमएलसी हरिओम पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान  डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने इस जीत को दोनों जनपद के मतदाताओं व आम नागरिकों की जीत बताया है।

विज्ञापन
UP MLC Chunav Result 2022 MLC Candidate Hariom Pandey Victory From Faizabad Ambedkarnagar Seat Celebration in BJP Party Office News in Hindi
अंबेडकरनगर में नवनिर्वाचित एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय का स्वागत करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फैजाबाद-अंबेडकरनगर एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिओम पांडेय को जीत मिलने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों के बीच मिठाई बांटी। इस दौरान कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। एमएलसी निर्वाचित होने के बाद अंबेडकरनगर पहुंचे हरिओम पांडेय का जगह-जगह भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अकबरपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एमएलसी का स्वागत करते हुए खुशियां मनाई गईं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत दोनों जनपद के मतदाताओं व आम नागरिकों की जीत है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, त्रिवेणीराम, रमाशंकर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, कपिलदेव वर्मा व सुधीर सिंह मिंटू ने माल्यार्पण कर नए एमएलसी का स्वागत किया।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त व प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने नगर परिषद कार्यालय के निकट अगवानी की। जिला कार्यालय पर कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सिपाही, विमलेंद्र प्रताप सिंह, वाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, उपमा पांडेय, दिवाकर ओझा, अमरनाथ सिंह, श्यामबाबू गुप्त, रामकिशोर राजभर, राजेंद्र अग्रवाल, घिसियावन मौर्य, हरीश शुक्ल व गगन मिश्र आदि स्वागत करने वालों में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed