{"_id":"609e880952cf6e3f7b52d026","slug":"up-all-18-year-olds-will-be-vaccinated-at-all-divisional-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सभी मंडल मुख्यालय पर होगा 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सभी मंडल मुख्यालय पर होगा 18 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण
Fri, 14 May 2021 07:54 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 May 2021 07:54 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि सोमवार से सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार अब सभी मंडल मुख्यालय वाले जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों का टीकाकरण करने का फैसला लिया है। इसकी शुरुआत सोमवार से होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
18 से 44 साल वालों का टीकाकरण मई में शुरू हुआ। पहले 7 जिलों में और फिर 18 जिलों में अभियान चलाया गया। अब अगले चरण में आगामी सोमवार से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर भी इस आयु वर्ग का टीकाकरण कराया जाएगा। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उतर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अब तक 1,14,67,023 लोगों ने पहली डोज और 31,16,480 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। इस तरह 01 करोड़ 45 लाख 83 हजार 503 कोविड वैक्सीन किया गया हैं। प्रदेश के 18 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के 3,15,532 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन