{"_id":"6a11bce06163974184004792","slug":"up-akhilesh-yadav-warns-party-workers-says-be-vigilant-voter-lists-could-be-tampered-with-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह, कहा- सतर्क रहें, हो सकती है मतदाता सूची में हेराफेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह, कहा- सतर्क रहें, हो सकती है मतदाता सूची में हेराफेरी
Sat, 23 May 2026 08:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 May 2026 08:12 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के पहले मतदाता सूची में गड़बड़ कर सकती है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुविधा, सम्मान, आरक्षण और सामाजिक न्याय का राज सपा की सरकार में ही संभव है। भाजपा ने अमीरी-गरीबी की खाई को बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को कुछ हाथों में केंद्रित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता और बूथ प्रहरी सतर्क रहें। भाजपा अभी भी मतदाता सूची में हेराफेरी की साजिश कर सकती है।
विज्ञापन
नाम लिये बिना किया आरएसएस पर हमला
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि असली शस्त्र के तो लाइसेंस बनते हैं, लेकिन कुछ अदृश्य शस्त्र भी हैं, जो गुप्त रूप से देश, समाज और आपसी प्रेम पर अंदर से घातक हमला कर रहे हैं। अखिलेश ने आरएसएस का बिना नाम लिए कहा कि इस बात का भी कानूनी पहलू समझाया जाए कि गैर पंजीकृत लोग जमीन किसके नाम से लेकर अपना निर्माण करते हैं और ये संपत्तियां कैसे बेनामी नहीं हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि वकीलों का कहना है कि भाजपा वालों के घर, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठान के कागज-नक्शे मंगाकर उनकी वैधता की भी जांच की जाए। चंदे का हिसाब भी मांगा जाए और उसका ऑडिट हो। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्माणों को कार्यालय कहा जाए या अड्डा। इन संगी-साथी अवैध लोगों का खर्चा-पानी कौन उठाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसका कच्चा चिट्ठा तलाशकर खोला जाए। ये तथाकथित स्वदेशी संगी-साथी विदेश भ्रमण करने क्यों जाते हैं। औपनिवेशिक काल से किसकी कठपुतली हैं। वकील ये भी पूछ रहे हैं कि अब ये संगी-साथी किस नई साजिश के तहत मानस के मान पर लाठियां चलवा रहे हैं।