फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav took bath in Ganga, shared pictures on social media, attacked the government regarding Kumb

यूपी: अखिलेश यादव ने किया गंगा स्नान, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें, कुंभ को लेकर सरकार पर किया हमला

Tue, 14 Jan 2025 10:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Jan 2025 10:49 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान किया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कीं। 

 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav took bath in Ganga, shared pictures on social media, attacked the government regarding Kumb
अखिलेश यादव ने हरिद्वार में किया स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान किया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां गंगा का आर्शीवाद लिया। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को हरिद्वार में गंगा स्नान किया। इसके फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा किए। अखिलेश यादव पूर्व में ही कह चुके हैं कि वह पवन अवसरों पर गंगा स्नान करते हैं।
विज्ञापन


कुंभ में परेशानियों से गुजर रहे श्रद्धालु-अखिलेश
 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर सरकार ने तमाम दावे किए, लेकिन वहां पर सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही है। श्रद्धालु परेशानियों से गुजर रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार गरीब नाविकों की नाव पर पाबंदी लगाकर उनकी रोजी-रोटी छीनने पर उतारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य में कमीशनखोरी हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने सपना दिखाया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जापान के शहर क्योटो जैसा बना देंगे। वाराणसी स्मार्ट सिटी का अनोखा नमूना बन जाएगा। वाराणसी में न तो स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हैं और न ही सड़के गड्ढा मुक्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठे दावे किए। लखनऊ में विकासनगर के बाद अब टेढ़ी पुलिया चौराहे से इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क धंस गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed