फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lineman loses his life due to negligence in Lucknow he had climbed pole to restore power for consumers

लखनऊ: लापरवाही में चली गई लाइनमैन की जान, उपभोक्ताओं की बिजली चालू करने को खंभे पर चढ़ा था

Sun, 27 Sep 2026 03:45 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 27 Sep 2026 03:45 PM IST
सार

लखनऊ में लापरवाही में एक लाइनमैन की जान चली गई। वह उपभोक्ताओं की बिजली चालू करने को खंभे पर चढ़ा था। इसी समय हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Lineman loses his life due to negligence in Lucknow he had climbed pole to restore power for consumers
करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में रविवार सुबह करीब 11 बजे लापरवाही में करंट लगने से लाइनमैन की जान चली गई। लाइनमैन रंजीत (35) उपभोक्ताओं की बंद बिजली को चालू करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। वह यूपीएसआईडीसी उपकेंद्र में तैनात था। मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला था।

विज्ञापन


रंजीत लालपुरवा गांव के पास जिस खंभे पर चढ़ा था, उस पर ओमेगा पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति हो रही थी। हालांकि, पहले इस लाइन में यूपीएसआईडीसी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति होती थी। इसीलिए, लाइनमैन वहां से इस फीडर की बिजली को बंद कराकर काम करने के लिए गया था।

विज्ञापन

ऐसे हुई बड़ी चूक

शनिवार शाम को लालपुरवा फीडर के आधे उपभोक्ताओं की बिजली को ओमेगा पावर हाउस से चालू की गई थी। जबकि, यह बिजली यूपीएसआईडीसी से चल रही थी। करंट लगते ही लाइनमैन खंभे से नीचे गिर गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गय। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed