{"_id":"693eeb35bb9a18638a02e754","slug":"up-akhilesh-yadav-said-rupee-is-the-weakest-against-the-dollar-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर, देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर, देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद
Sun, 14 Dec 2025 10:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:22 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये सबसे ज्यादा कमजोर है। ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे मनगढ़ंत हैं। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। स्थिति यह है कि भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाला कार्यभार, मिठाई खिलाकर मुख्यालय पर हुआ स्वागत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार
अस्पताल में जाकर लिया रामगोविंद का हालचाल
अखिलेश यादव ने रविवार को मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी का दौरा भी किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।