फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav busy with election preparations, announces names of seven district presidents

यूपी: चुनावी तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव, घोषित किए सात जिलाध्यक्षों के नाम; भाजपा पर लगाए ये आरोप

Wed, 16 Sep 2026 08:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Sep 2026 08:25 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने संगठन में नए चेहरे जोड़ने की कवायाद शुरू की है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav busy with election preparations, announces names of seven district presidents
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नकारात्मक अभियान भाजपा का हथियार है। भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ डिजिटल अभियान चला रही है। भाजपा की भाषा अलोकतांत्रिक है। भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाना है। भाजपा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण की विरोधी है। इस सरकार ने मुनाफाखोरी कर महंगाई बढ़ाई है।
विज्ञापन


अखिलेश प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2027 में पीडीए के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पार्टी का नेता-कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। समाजवादी पार्टी का जो भी प्रत्याशी घोषित होगा, उसी का पूरा साथ देकर जिताकर विधायक बनाना है।
विज्ञापन


स्कूल की बीम गिरने से शिक्षामित्र की मौत दुखद
सपा अखिलेश यादव ने कहा कि शाहजहांपुर में एक जर्जर स्कूल की बीम गिरने से एक शिक्षामित्र की मृत्यु होना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र के परिजनों के जीवन यापन के लिए सरकार समुचित मुआवजा दे। हर शिक्षामित्र का बीमा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने 7 जिलों में नामित किए नए जिलाध्यक्ष
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 7 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नामित किए हैं। सपा अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम की ओर से मनोनयन पत्र जारी कर दिए गए हैं। बलिया के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, बांदा के उमेश, अयोध्या के जय सिंह, पीलीभीत के धर्मेश गंगवार, गौतमबुद्धनगर के इंदर प्रधान और उन्नाव के जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल बनाए गए हैं। अशोक यादव को मिर्जापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके अलावा मथुरा की सभी इकाइयां भंग कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed