{"_id":"6abbcabbb940851e4c033efa","slug":"up-akhilesh-lashes-out-at-bjp-says-they-will-be-punished-for-insulting-the-shankaracharya-arrogance-has-clo-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश भाजपा पर बरसे, बोले- शंकराचार्य के अपमान पर मिलेगी सजा, अहंकार ने उनकी बुद्धि भ्रष्ट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश भाजपा पर बरसे, बोले- शंकराचार्य के अपमान पर मिलेगी सजा, अहंकार ने उनकी बुद्धि भ्रष्ट की
Tue, 29 Sep 2026 07:57 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:57 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के अहंकार में सनातन समाज की भावनाओं का अपमान किया गया। अखिलेश ने कहा कि शंकराचार्य के साथ हुए व्यवहार की राजनीतिक कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मंच से लाखों-करोड़ों सनातनियों की आस्था के प्रतीक शंकराचार्य के प्रति बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करके भाजपा वालों ने दिखा दिया है कि सत्ता के अहंकार ने किस तरह उनकी बुद्धि भ्रष्ट कर दी है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि सनातन समाज आज से पहले इतना अधिक अपमानित कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि आज सनातन समाज का हर विचारशील व्यक्ति अपमान के इस घूंट को मजबूर होकर पीने व सरेआम बेइज्जत किए जाने से बेहद दुखी है। वे लोग भी लज्जित हैं, जिन्होंने आज तक भाजपा का समर्थन करने के लिए कोई कुतर्क तक नहीं छोड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब यही समाज अपने सम्मान की रक्षा के लिए सत्ताधीश के पद के मद को चूर-चूर कर देगा। अब तो इनके संगी-साथी भी इस शाब्दिक प्रहार से किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। ये हारने वाले हैं, इसलिए जाते-जाते ये किसी और की संभावना को भी हमेशा के लिए खत्म कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार में शंकराचार्य का लगातार अपमान हो रहा है। शंकराचार्य के साथ जो व्यवहार हुआ है, इसकी सजा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी।
विज्ञापन