{"_id":"6891fba1c8779b831403d369","slug":"up-akhilesh-challenged-the-government-said-police-is-not-capable-of-closing-pda-schools-tuitions-will-cont-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश ने दी सरकार को चुनौती, कहा- पुलिस के बूते का नहीं है पीडीए पाठशाला बंद कराना; चलेंगे ट्यूशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश ने दी सरकार को चुनौती, कहा- पुलिस के बूते का नहीं है पीडीए पाठशाला बंद कराना; चलेंगे ट्यूशन
Tue, 05 Aug 2025 06:10 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:10 PM IST
सार
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पढ़ाई को लेकर एफआईआर लिखाई जा रही है। ऐसा तो अंग्रेज सरकार के समय पर भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पढ़ाई को लेकर एफआईआर लिखा रही है। अंग्रेजों ने भी कभी पढ़ाई को लेकर एफआईआर नहीं लिखाई। भाजपा सरकार सोचती है कि पुलिस के बल पर पीडीए पाठशाला बंद कर देगी तो यह उसकी भूल है। हम समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि जब तक सरकार बंद किए स्कूलों में अध्यापक और प्रधानाचार्य नहीं पहुंचा देगी, तब तक समाजवादियों की पीडीए पाठशाला और पीडीए ट्यूशन चलती रहेगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने मंगलवार को गोमती नगर स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्राथमिक स्कूलों को बंद और मर्जर करने का फैसला गलत है, यह सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मर्जर योजना खत्म होनी चाहिए। सरकार बंद किए स्कूल फिर से खोले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए अपना कोई काम नहीं है। जनेश्वर मिश्रा पार्क समाजवादियों ने बनाया। इसके गेट पर भाजपा सरकार के लोगों ने अपना पत्थर और होर्डिंग लगा दिया है।
विज्ञापन
जाति और धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाना संविधान विरोधी
अखिलेश यादव ने पंचायतीराज विभाग से जाति और धर्म विशेष को लेकर जारी पत्र को भाजपा सरकार की सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जो भी गैरकानूनी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। एक जाति और धर्म विशेष को टारगेट करना संविधान विरोधी काम है। हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे। न्यायपालिका भी तत्काल संज्ञान ले। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी बाढ़ से लोगों के घर डूबे हैं। सभी शहरों के हाल खराब हैं। जो लोग आज स्वदेशी को याद कर रहे हैं, वे मन से विदेशी है।
विज्ञापन