फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Aircraft flying from Delhi to Mumbai runs low on fuel; 6 flights diverted to Lucknow due to bad weather.

UP: दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में ईंधन घटा, खराब मौसम से 6 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट

Thu, 28 May 2026 11:27 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 28 May 2026 11:27 PM IST
सार

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की मुंबई में खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। ईंधन तेजी से कम होने पर विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। इसके अलावा खराब मौसम के चलते छह अन्य उड़ानें भी लखनऊ पहुंचीं। एयरपोर्ट के नए ईस्ट एप्रन की मदद से विमानों की पार्किंग में कोई परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
UP: Aircraft flying from Delhi to Mumbai runs low on fuel; 6 flights diverted to Lucknow due to bad weather.
एअर इंडिया फ्लाइट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान की खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो सकी। लेकिन बीच रास्ते ईंधन तेजी से घटने पर विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं खराब मौसम से 6 उड़ानें लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। 

विज्ञापन


मामला इंडिगो एयरलाइंस की है। विमान संख्या 6ई 329 दिल्ली से  शाम छह बजे चलकर मुंबई रात 8:10 बजे पहुंचती है। बृहस्पतिवार को विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, लेकिन मुंबई में खराब मौसम से लैंडिंग नहीं हो सकी। इसी बीच विमान में ईंधन भी कम हो गया। 
विज्ञापन


पायलट ने और ट्रैफिक कंट्रोलर को जानकारी दी, जिसके बाद विमान को लखनऊ डायवर्ट करने को कहा गया। चूंकि विमान में दिल्ली से मुंबई के लिए ही ईंधन था, ऐसे में मुंबई से लखनऊ आने तक ईंधन खत्म होने लगा। पायलट ने रात करीब नौ बजे विमान को सकुशल लखनऊ में लैंड करवाया, जहां ईंधन भरवाने के बाद विमान को मुंबई वापस रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम से डायवर्ट हुए ये विमान

बृहस्पतिवार को खराब मौसम के चलते कुल छह विमान लखनऊ डायवर्ट हुए। इसके अलावा एक विमान में मेडिकल इमरजेंसी हुई थी। दिल्ली से शाम 7:10 बजे उड़ान भरकर रात 9 बजे रायपुर पहुंचने वाली इंडिगो की 6ई 5138, एयर इंडिया की बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली उड़ान रात नौ बजे लखनऊ डायवर्ट होकर पहुंची।


ऐसे की हैदराबाद से दिल्ली जाने वाली अकासा एयर की क्यूपी 1407, इंडिगो की 6ई 6984 राजकोट से दिल्ली जाने वाली, एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जाने वाली एआई 2910 दिल्ली में खराब मौसम से लखनऊ डायवर्ट हुईं। 

एयरपोर्ट पर विमानों की भरमार, एप्रन आया काम

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाल ही में ईस्ट एप्रन बनाया गया है। बृहस्पतिवार को जब एक के बाद एक डाइवर्ट किए गए विमानों की लखनऊ में लैंडिंग हुई तो ईस्ट एप्रन काम आया। विमानों की पार्किंग में मुश्किलें पेश नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed