फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Air India Flight Diverted to Lucknow Instead of Delhi Cancelled; Passengers Outraged as Crew's Duty Ends

UP: दिल्ली की बजाय लखनऊ पहुंची एयर इंडिया फ्लाइट रद्द, क्रू की ड्यूटी खत्म होने पर यात्री भड़के

Sat, 30 May 2026 11:20 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 30 May 2026 11:20 AM IST
सार

पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। बाद में क्रू की ड्यूटी अवधि समाप्त होने पर उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे यात्री नाराज हो गए। एयरलाइन ने अधिकांश यात्रियों को दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा, जबकि बाकी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
UP: Air India Flight Diverted to Lucknow Instead of Delhi Cancelled; Passengers Outraged as Crew's Duty Ends
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सरोजनी नगर के शुक्रवार देर रात पुणे से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण दिल्ली के बजाय लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। बाद में क्रू मेंबरों की ड्यूटी अवधि पूरी हो जाने के कारण उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और एयरपोर्ट पर हंगामे की स्थिति बन गई। 

विज्ञापन


हालांकि बाद में एयरलाइंस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर स्थिति सामान्य की। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-1231) शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 
विज्ञापन


दिल्ली में अचानक खराब मौसम और उड़ान संचालन प्रभावित होने के चलते विमान को लखनऊ डायवर्ट किया गया था। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि विमान में कुल 166 यात्री सवार थे। यात्रियों को उम्मीद थी कि मौसम सामान्य होने पर उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी। लेकिन, विमान के स्टाफ की निर्धारित ड्यूटी अवधि पूरी हो जाने के कारण एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर नाराजगी जताई। हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन और एयरपोर्ट अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की। एयरलाइन्स अधिकारियों ने इनमें से 154 यात्रियों को लखनऊ से रात 1:14 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स-2073) से दिल्ली रवाना किया।  वहीं, शेष 12 यात्रियों को शनिवार सुबह 7:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-1767 में टिकट उपलब्ध कराकर भेजा गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed