फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After secondary, now instructions to organize summer camps in basic schools also, organized from June 5 to

यूपी: माध्यमिक के बाद अब बेसिक स्कूलों में भी समर कैंप कराने के निर्देश, पांच से 11 जून तक होगा आयोजन

Sun, 26 May 2024 10:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 May 2024 10:59 AM IST
सार

summer camps in schools: यूपी के माध्यमिक स्कूलों के बाद अब बेसिक स्कूलों में भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस आदेश का विरोध हो रहा है। 

विज्ञापन
UP: After secondary, now instructions to organize summer camps in basic schools also, organized from June 5 to
स्कूलों में होंगे समर कैंप के आयोजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे विरोध के बीच बेसिक शिक्षा विभाग ने भी गर्मी की छुट्टियों में पर्यावरण दिवस पर समर कैंप कराने के निर्देश जारी किए हैं। राज्य परियोजना निदेशालय ने शिक्षा मंत्रालय के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि पर्यावरण दिवस पांच जून के अवसर पर एक सप्ताह पांच से 11 जून तक परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा समर कैंप का आयोजन किया जाए।

विज्ञापन


निदेशालय ने कहा है कि छात्रों को नवोन्मेशी व उत्पादक इंसान बनाने के लिए कौशल विकास व क्षमता संवर्धन पर फोकस किया जाएगा। इनमें पर्यावरण जागरूकता, जल संरक्षण व स्वच्छता शामिल है। छात्रों को पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों में सक्षम बनाने के लिए विद्यालयों में ईको क्लब का गठन किया जाए। इनके माध्यम से उनके अंदर इससे जुड़ी समझ का विकास किया जाए।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व बीएसए से कहा है कि समर कैंप में वाद-विवाद, पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग गतिविधियों का आयोजन किया जाए। इसमें पर्यावरणविद व गैर स्वैच्छिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है। हालांकि इस आदेश से यह स्पष्ट नहीं है कि इस आयोजन में बच्चे शामिल होंगे या नहीं? वहीं उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार जून तक शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। पांच जून से वह एक सप्ताह समर कैंप आयोजित करेंगे। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों का मतलब क्या है? यह अव्यवहारिक आदेश है, इसे निरस्त किया जाना चाहिए। बता दें कि पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए भी यह आदेश जारी किया गया था। जिसका माध्यमिक शिक्षक संघ व शिक्षक विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed