फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: After meeting CM, Aparna will take charge on Wednesday, there was also speculation about her return to SP

यूपी: सीएम से मुलाकात के बाद अपर्णा आज ग्रहण करेंगी कार्यभार, सपा में वापसी की भी लग रहीं थीं अटकलें

Wed, 11 Sep 2024 06:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 11 Sep 2024 06:42 AM IST
सार

Aparna Yadav met CM Yogi Adityanath: प्रदेश सरकार ने अपर्णा को राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद दिया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं हैं कि वह इस पद को अपने कद के अनुरूप नहीं मान रही हैं। 

विज्ञापन
UP: After meeting CM, Aparna will take charge on Wednesday, there was also speculation about her return to SP
सीएम योगी के साथ अर्पणा और प्रतीक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद भाजपा नेत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव की नाराजगी की चर्चा पर विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को उप्र राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष पद पर पर कार्यभार ग्रहण कर सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने पिछले सप्ताह में ही उप्र राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष पर आगरा की बबीता चौहान के अलावा गोरखपुर की चारू चौधरी और अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष बनाया था। बबीता और चारू ने कार्यभार तो कर लिया लेकिन अपर्णा यादव ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि सपा के नाता तोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से ही अपर्णा को पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने से वह नाराज थीं। हालांकि उनकी ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। फिर भी पिछले एक सप्ताह से सियासी गलियारों में उनकी नाराजगी का चर्चा खूब रही।
विज्ञापन


नाराजगी की चर्चाओं के बीच परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह की अपर्णा से हुई मुलाकात के बाद इस चर्चा को बल मिला था। सूत्रों का कहना था कि दयाशंकर सिंह को उनके पास समझाने के लिए ही भेजा गया था। इसी बीत सोमवार की शाम को अपर्णा अपने पति प्रतीक यादव के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात किया है। इसके बाद उनकी नाराजगी दूर होने की बात कही जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सीएम से मुलाकात के बाद अपर्णा कार्यभार ग्रहण को राजी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा में वापसी की भी अटकले
महिला आयोग में नियुक्ति के तुरंत बाद अपर्णा शिवपाल यादव के घर पहुंची थीं। शिवपाल और उनकी पत्नी के पैर छूते हुए अपर्णा के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उनकी सपा में वापसी को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई । सियासी गलियाओं में यह चर्चा जोरों पर रही कि भाजपा से नाराज होकर अपर्णा सपा में वापसी करना चाहती हैं। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ही उन्होंने शिवपाल यादव से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed