फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Action against three officers for negligence in consolidation department

यूपी: चकबंदी विभाग में लापरवाही पर तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, सरकार ने दिए वेतनवृद्धि रोकने के आदेश

Wed, 06 Dec 2023 11:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Dec 2023 11:25 PM IST
सार

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि अमरोहा में कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी नितिन चौहान के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की गई है।

विज्ञापन
UP: Action against three officers for negligence in consolidation department
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चकबंदी विभाग में पद के दुरुपयोग, काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार ने कामकाज में लापरवाही बरतने पर मुजफ्फरनगर के चकबंदी अधिकारी अनुज सक्सेना को सेवा से बर्खास्त किया है। वहीं, बलिया के सहायक चकबंदी अधिकारी शंकर प्रसाद सिंह की एक वेतन वृद्धि स्थायी प्रभाव से रोकने के आदेश दिए हैं। जबकि मेरठ के सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार नीरज को निलंबित किया है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि अमरोहा में कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी नितिन चौहान के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की गई है। इटावा के ग्राम बनी में कार्यों की अनियमितता के लिए चकबंदी अधिकारी, अवधेश कुमार गुप्ता व सहायक चकबंदी अधिकारी, संतोष कुमार यादव व सहायक चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि चकबंदी लेखपाल ओम नारायण को निलंबित किया है।
विज्ञापन


1.34 लाख वाद निस्तारित
चकबंदी आयुक्त ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 अब तक 1,34,425 वादों का निस्तारण किया जा चुका है। इसी तरह अब तक 231 ग्रामों की चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कराकर जोत चकबंदी अधिनियम की धारा-52 (1) के अंतर्गत प्रख्यापन कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व और चकबंदी अधिकारी भी गांवों का दौराकर चकबंदी से संबंधित समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed