फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MD halts re-recruitment of blacklisted contractual conductors

Lucknow News: ब्लैकलिस्ट संविदा कंडक्टरों की दोबारा भर्ती पर एमडी ने लगाई रोक

Tue, 29 Sep 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
MD halts re-recruitment of blacklisted contractual conductors
लखनऊ। सिटी ट्रांसपोर्ट में जिन कर्मचारियों को फर्जी दस्तावेज पर बर्खास्त कर ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था उनकी आउटसोर्स पर दोबारा भर्ती कर ली गई। मामला संज्ञान में आने पर प्रबंध निदेशक विमल राजन ने लखनऊ सहित 17 शहरों में हुई भर्तियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में तीन ऐसे कर्मचारियों की भर्ती का खुलासा हुआ है। इनमें सूरज कुमार, आयुष कुमार व सनोज कुमार गुप्ता के नाम सामने आए हैं। ये कर्मचारी संविदा कंडक्टर के पद पर सिटी बसों में तैनात थे। दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार जिन कर्मियों को पूर्व में कदाचार, भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता, फर्जी दस्तावेज सहित अन्य मामलों में ब्लैकलिस्ट किया गया हो या नौकरी से बर्खास्त किया गया हो उनकी दोबारा नियुक्ति नहीं की जा सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एसएस इंटरप्राइजेज की ओर से फर्जी दस्तावेज के आधार पर जिन कर्मियों को नियुक्ति दी गई थी उन्हें सिटी बस प्रबंधन ने कुछ समय पहले सेवा से हटा दिया था। इसके बावजूद आउटसोर्स कंपनी की ओर से भर्ती किए गए इन संविदा कर्मियों से ड्यूटी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed