फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: According to the Centre, the benefit of old pension should be given in the state also

यूपी: केंद्र के अनुसार प्रदेश में भी दिया जाए पुरानी पेंशन का लाभ, प्रदेश में खड़ा किया जाएगा आंदोलन

Sun, 24 Sep 2023 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मेमोरेंडम जारी कराने के लिए जिलों में संघर्ष मोर्चा का गठन करते हुए राजधानी लखनऊ में एक बड़ी रैली की जाएगी।

विज्ञापन
UP: According to the Centre, the benefit of old pension should be given in the state also
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की केन्द्रीय बैठक में रविवार को मोर्चा का विस्तार किया गया। इसमें सात प्रदेश संयोजक व पांच सहसंयोजक बनाए गए। बैठक में केंद्र के मेमोरेंडम के क्रम में चयनित शिक्षकों/ कर्मचारियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में भी पुरानी पेंशन देने की मांग की गई। साथ ही इसके लिए प्रदेशव्यापी आन्दोलन खड़ा करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में तारकेश्वर शाही, विनय कुमार सिंह, सुभाष कन्नौजिया, डा. महेंद्र राय, पवन राय, मनोज राय, नीरज तिवारी को संयोजक तथा प्रशांत बाजपेई, सुधीर कुमार, त्रिपुरारी दूबे, चिंतामणि पाण्डेय, नृपेन्द्र शुक्ल को सहसंयोजक बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मेमोरेंडम जारी कराने के लिए जिलों में संघर्ष मोर्चा का गठन करते हुए राजधानी लखनऊ में एक बड़ी रैली की जाएगी। बैठक में ज्ञान प्रकाश सचान, संजीव कुमार निगम, संतोष गुप्ता, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष यादव, विनोद मिश्रा, पवन शुक्ल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पेंशनर 25 को पीएम के वाराणसी कार्यालय में देंगे ज्ञापन

 ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति प्रधानमंत्री को पेंशनरों से किया गया वायदा याद दिलाने के लिए 25 सितंबर को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सभा करेगी। इसके बाद उनके वाराणसी कार्यालय में ज्ञापन देगी। पीएम ने पूर्व में न्यूनतम वेतन में बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में होने वाली सभा में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह रजावत शिरकत करेंगे। साथ ही प्रदेश के प्रान्तीय पदाधिकारी व ईपीएस-95 पेंशनर भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभा के बाद पेंशनर प्रधानमंत्री के वाराणसी स्थित कार्यालय में जाकर ज्ञापन देंगें, जिसमें दो साल पूर्व उनके द्वारा पेंशनरों से किया गया वायदा याद दिलाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि अभी तक उनके वायदे पर कार्रवाई न होने से काफी कम पेंशन में देश भर के 75 लाख पेंशनर आर्थिक बदहाली में गुजर बसर कर रहे हैं। इसलिए तत्काल न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का निर्णय करना चाहिए। सरकार की उदासीनता को देखते हुए संगठन अगले महीने देश भर में बड़े आन्दोलन की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed