फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP suffers setback before panchayat elections, dozens leave party together; send resignation to Kejriwal

यूपी: पंचायत चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी को झटका, दर्जनों ने एक साथ छोड़ी पार्टी; केजरीवाल को भेजा इस्तीफा

Tue, 05 Aug 2025 07:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 Aug 2025 07:52 PM IST
सार

Aam Aadmi Party: बीते कुछ समय से प्रदेश में राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहने वाली आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले झटका लगा है। 
 

विज्ञापन
UP: AAP suffers setback before panchayat elections, dozens leave party together; send resignation to Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

विस्तार

 प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से लगी आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीएनएस यादव व संस्थापक सदस्य पीके अग्रवाल समेत कई पदाधिकारियों ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे सामूहिक त्यागपत्र में इन पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह पर संगठन में गलत दायित्व वितरण, पक्षपातपूर्ण रवैया, जमीनी व कर्मठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इसकी वजह से अन्ना आंदोलन के समय से पार्टी से जुड़े व संस्थापक सदस्य भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


त्यागपत्र देने वालों में प्रमुख रूप से पीके अग्रवाल, घनश्याम श्रीवास्तव, अजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, बीएस यादव, डॉ. मुकेश यादव, रेखा कुमार, दुर्गेश कुमार चौधरी, मुकेश अरोड़ा, रॉबिन मिश्रा, आयुष मिश्रा, राजेश राय, प्रतिभा मौर्या, पंकज मिश्रा आदि शामिल हैं। वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे ने कहा कि प्रो. डीएनएस यादव लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे हैं। पार्टी में कोई पक्षपात नहीं किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed