फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP MP Sanjay Singh said - PM Modi took the decision of ceasefire under American pressure

UP: आप सांसद संजय सिंह बोले - पीएम मोदी ने अमेरिकी दबाव में लिया सीजफायर का फैसला

Tue, 03 Jun 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 03:58 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए सीजफायर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए कि यह फैसला किसके दबाव में लिया गया है। उन्होंने पूछा कि पहलगाम हमले के आतंकी अभी तक क्यों नहीं मारे गए हैं?

विज्ञापन
UP: AAP MP Sanjay Singh said - PM Modi took the decision of ceasefire under American pressure
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को सुल्तानपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि सीजफायर की घोषणा क्यों की गई।

विज्ञापन

 
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। उन आतंकवादियों को अभी तक नहीं मारा गया जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े। ऐसे में सीजफायर की घोषणा के पीछे का कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ट्वीट करते हैं और बाद में भारत उसकी पुष्टि करता है। यह देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ है। ट्रंप व्यापार बंद करने की धमकी देकर लड़ाई रुकवाने की बात कर रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सांसद ने मांग की है कि इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था, जिसके कारण गठबंधन को 240 सीटें मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed