Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: AAP MP Sanjay Singh demands the dissolution of the Ram Mandir Trust and the arrest of Champat Rai.

UP: आप सांसद संजय सिंह की मांग, राम मंदिर ट्रस्ट भंग किया जाए और चंपत राय को गिरफ्तार किया जाए

Mon, 06 Jul 2026 06:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 06 Jul 2026 06:02 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में एक बार फिर जमीनों की खरीद में बड़े घोटालों का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्रस्ट को भंग करने और चंपत राय को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
UP: AAP MP Sanjay Singh demands the dissolution of the Ram Mandir Trust and the arrest of Champat Rai.
संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास में हुई गड़बड़ी को लेकर ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है। साथ ही ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए उनको गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने 13 नए दस्तावेज सार्वजनिक किए। इसमें उन्होंने बाजार मूल्य से 10 से 12 गुना महंगे दामों पर जमीनें खरीदने का दावा किया। इसके माध्यम से उन्होंने गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि इन पुख्ता सबूतों के साथ वे आज ही विशेष जांच दल को पत्र लिखकर समय लेंगे। ताकि इस महाघोटाले की परतें खोली जा सकें और सारे साक्ष्य दिए जा सकें।

विज्ञापन

संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूंछा कि इस महाघोटाले पर वे चुप क्यों हैं? संजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार द्वारा जांच अधिकारी को लिखी गई चिट्ठी पर पलटवार करते हुए कहा कि वे जांच को भटकाने के लिए केजरीवाल, संजय सिंह, प्रियंका गांधी और रामगोपाल यादव से पूछताछ की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ के सामने भगवान बजरंगबली के भेष में कलाकार से भाजपा का झंडा थमाकर नचवाना बेहद शर्मनाक है। भाजपा बार-बार हिंदू धर्म को अपमानित करती है। उन्होंने जलालाबाद का नाम बदलने के कैबिनेट के निर्णय को दिखावा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed