{"_id":"68e629cead1dc7340e07e855","slug":"up-aam-aadmi-party-to-protest-across-state-on-october-10-over-attack-on-chief-justice-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी आम आदमी पार्टी
Wed, 08 Oct 2025 05:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:32 PM IST
सार
मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह घटना भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला है।
विज्ञापन
संजय सिंह, सांसद, आम आदमी पार्टी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने देश के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने को लेकर 10 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का एलान किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह मुख्य न्यायाधीश पर नहीं बल्कि भारत के संविधान, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों और भारत की आत्मा पर हमला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा देश इस बात से स्तब्ध है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाला व्यक्ति खुलेआम टीवी पर आकर गर्व से कह रहा है कि उसे अपने कृत्य पर कोई अफसोस नहीं है, और फिर भी उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आप की मांग है कि मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास करने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक वीडियो (जैसे कि गले में हांडी बांधने की पुरानी, अपमानजनक प्रथा की याद दिलाने वाले वीडियो) और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले सभी ट्विटर हैंडल और व्यक्तियों को तुरंत बैन कर व गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन