फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A large number of government job opportunities in the state, UPSSSC will conduct eight recruitment exams w

UP: बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी के मौके... तीन महीने के अंदर आठ भर्ती परीक्षाएं कराएगा UPSSSC; देखें शेड्यूल

Sat, 25 Oct 2025 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो,लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो,लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 25 Oct 2025 07:13 AM IST
सार

UPSSSC Exams: यूपी में सरकारी नौकरी में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले तीन महीनों में प्रदेश में आठ परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसको लेकर कैलेंडर जारी हो गया है। 

विज्ञापन
UP: A large number of government job opportunities in the state, UPSSSC will conduct eight recruitment exams w
यूपी में सरकारी परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोक सेवा आयोग की तर्ज पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने शुक्रवार को पहली बार अपना परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। हालांकि आयोग ने आगामी तीन महीनों का ही कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार एक नवंबर 2025 से एक फरवरी 2026 के बीच आठ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार नौ नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की लिखित परीक्षा, 16 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नक्शानवीस व मानचित्रक की परीक्षा, 16 नवंबर को ही दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आशुलिपिक भर्ती परीक्षा और 22 नवंबर को कनिष्ठ सहायक भर्ती की टंकण परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल के अनुसार 23 नवंबर से 17 दिसंबर तक सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर तीन की टंकण परीक्षा, 11 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की लिखित परीक्षा, 18 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आशुलिपिक भर्ती की लिखित परीक्षा व एक फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कनिष्ठ सहायक भर्ती की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने यह भी कहा है कि विशेष परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। परीक्षा कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य अभ्यर्थियों व अभिभावकों को इसकी पहले से जानकारी देना है, ताकि वे आवश्यक तैयारी कर सकें। बता दें कि लोक सेवा आयोग हर साल की शुरुआत में ही पूरे वर्ष की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed