फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A glimpse of the entire state will be seen at one place in Mahakumbh, UP State Pavilion is being built on

यूपी: महाकुंभ में एक जगह पर दिखेगी पूरे प्रदेश की झलक, पांच एकड़ में बना रहा यूपी स्टेट पवेलियन

Thu, 26 Dec 2024 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Dec 2024 10:48 PM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में पांच एकड़ में बनने वाले पवेलियन में प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प बाजार का प्रदर्शन होगा। साथ ही धार्मिक स्थलों की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।
 

विज्ञापन
UP: A glimpse of the entire state will be seen at one place in Mahakumbh, UP State Pavilion is being built on
सीएम योगी महाकुंभ की तैयारी पर रख रहे हैं सीधी नजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक ही जगह पर पूरे उत्तर प्रदेश की विशेषता व झलक देखने को मिलेगी। यहां पर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ओडीओपी, प्रदेश की खानपान व संस्कृति देखनी और समझने को मिलेगी। इसका उद्देश्य लोगों को इन स्थलों व चीजों की तरफ आकर्षित करना है। ताकि प्रदेश के लोग भी यहां भ्रमण करने आ सकें।

विज्ञापन


इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभ में यूपी स्टेट पवेलियन का निर्माण कराया जाएगा। पांच एकड़ में बनने वाले पवेलियन में प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प बाजार का प्रदर्शन होगा। साथ ही धार्मिक स्थलों की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे, इन्हें प्रदेश की प्रसिद्ध विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


महाकुंभ सेक्टर 7 नागवासुकी मंदिर के पास बन रहे पवेलियन में प्रदेश के 12 प्रमुख सर्किटों-रामायण सर्किट, कृष्ण ब्रज सर्किट, बुद्धिस्ट सर्किट, महाभारत सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट, जैन सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, वाइल्ड लाइफ एवं ईको सर्किट, क्राफ्ट सर्किट, स्वतंत्रता संग्राम सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों को दिखाया जाएगा। साथ ही 15 हजार स्क्वायर फीट के मानचित्र पर थ्री-डी तकनीक से अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज, कुशीनगर, सारनाथ, नैमिषारण्य सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों को भी दिखाया व इनके महात्म्य के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ हर जिले के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के लिए 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे। खान-पान के 20 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जहां स्थानीय के साथ-साथ विभिन्न प्रांतों के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। पवेलियन में अलग-अलग सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, जहां पर्यटक सेल्फी ले सकते हैं। प्रदेश सरकार महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक विविधिता, एकता, अध्यात्म को विश्व पटल पर पहुंचाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed