फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 8737 new cases of corona were found in the state in the last 24 hours, 255 deaths

यूपी : प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8737 नए मामले मिले, 255 की मौत

Tue, 18 May 2021 08:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 May 2021 08:41 PM IST
सार

यूपी में मगलवार को कोरोना के 8737 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 घंटे के अंदर 255 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
UP: 8737 new cases of corona were found in the state in the last 24 hours, 255 deaths
कोरोना की जांच कराती महिला

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर अब 90.6 प्रतिशत हो गई है। मंगलवार को 8,727 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 21,108 संक्रमित व्यक्ति उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1,36,342 है, जो 30 अप्रैल, 2021 की अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या 3,10,783 से 1.74 लाख कम है। इस प्रकार 30 अप्रैल के सापेक्ष वर्तमान में अधिकतम एक्टिव मामलों की संख्या में 56 फीसदी की कमी आई है। अब तक प्रदेश में 4,52,31,090 टेस्ट हो चुके हैं। मंगलवार को 2,79,581 कोविड टेस्ट किये गये। इसमें से 1,14,066 टेस्ट केवल आरटीपीसीआर के माध्यम से हैं। 

विज्ञापन


कहां कितने मिले पॉजिटिव
मंगलवार को कुल 8737 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें लखनऊ में 502, वाराणसी में 322, कानपुर नगर में 154, प्रयागराज में 158, मेरठ में 453, गौतम बुध नगर में 345, गोरखपुर में 295, गाजियाबाद में 289, बरेली में 150, मुरादाबाद में 176, झांसी में 42, सहारनपुर में 374, मुजफ्फरनगर में 337, आगरा में 113, जौनपुर में 165, मथुरा में 223, शाहजहांपुर में 200, बाराबंकी में 141, देवरिया में 263, बुलंदशहर में 250, रायबरेली में 133, अयोध्या में 171, कुशीनगर में 137, बदायूं में 112, महाराजगंज में 153, हापुड़ में 162, बहराइच में 132, फर्रुखाबाद में 129, बागपत में 238, बलरामपुर में 108 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में सबसे कम पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई मौत
मंगलवार को प्रदेश भर में 255 लोगों की मौत हुई है। इसमें लखनऊ में 19, वाराणसी में सात, कानपुर नगर में 12, प्रयागराज में पांच, मेरठ में 20, गौतम बुद्ध नगर में पांच, गोरखपुर में छह, गाजियाबाद में दो, बरेली में चार, मुरादाबाद में दो, झांसी में नौ, सहारनपुर में 11, मुजफ्फरनगर में चार, आगरा में 10, लखीमपुर खीरी में पांच, जौनपुर में दो, गाजीपुर में 6, मथुरा में 5, शाहजहांपुर में चार, रायबरेली में पांच, अयोध्या में तीन, सोनभद्र में तीन, चंदौली मे 8, अमरोहा में सात, प्रतापगढ़ में तीन, इटावा में तीन, हरदोई में पांच, ललितपुर में तीन, महाराजगंज में दो, गोंडा में तीन, हापुड़ में दो, रामपुर में तीन, बस्ती में छह, बहराइच में पांच, औरैया में पांच, मैनपुरी में दो, अमेठी में तीन, सिद्धार्थ नगर में दो, फिरोजाबाद में दो, बागपत में पांच, भदोही में पांच, अंबेडकर नगर में दो, श्रावस्ती में दो, महोबा में पांच, कासगंज में दो लोगों की मौत हुई है। अन्य जिलों में एक एकलोगों की मौत हुई है। उसी तरह 16 जिलों में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed