{"_id":"620ff37eb20d4f37561c7e80","slug":"up-844-new-patients-in-the-state-chief-minister-yogi-said-caution-and-vigilance-is-the-basis-of-covid-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रदेश में 844 नए मरीज, मुख्यमंत्री योगी बोले, सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रदेश में 844 नए मरीज, मुख्यमंत्री योगी बोले, सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार
Sat, 19 Feb 2022 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:59 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए।
विज्ञापन
टीम-9 के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। टीकाकरण, टेस्टिंग और ट्रेसिंग का कार्य जारी रखा जाए। वह कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से अस्पताल में उपचाराधीन कोविड पॉजिटिव लोगों के परिजनों से नियमित अंतराल पर संवाद किया जाए। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से संवाद कर उन्हें मेडिकल परामर्श, मेडिसिन किट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं।
विज्ञापन
प्रदेश में 844 नए मरीज मिले
प्रदेश में 844 नए करोरा मरीज मिले हैं, जबकि 1647 ठीक हुए हैं। अब प्रदेश में 8683 एक्टिव केस बचे हैं। इसी तरह अब तक 28 करोड़ 51 हजार से अधिक कोविड टीका लग चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के हर नागरिक को टीका लग चुका है। 77 फीसदी से अधिक वयस्क टीके की दोनों डोज ले चुके हैं।
विज्ञापन