फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 80 patients found in the state, 11 discharges, infection rate reached 0.041 percent

यूपी : प्रदेश 31 मार्च तक कोविड प्रभावित राज्य, 80 मरीज मिले, 11 डिस्चार्ज, संक्रमण की दर पहुंची 0.041 फीसदी

Tue, 28 Dec 2021 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

यूपी में कोविड का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में की गई 193896 सैंपल की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
UP: 80 patients found in the state, 11 discharges, infection rate reached 0.041 percent
कोरोना की जांच करतीं स्वास्थ्य कर्मी।

विस्तार

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2022 तक कोविड प्रभावित राज्य घोषित किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर बढ़कर 0.041 फीसदी पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 80 नए मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में करीब छह माह बाद मरीज मिले हैं। इसी तरह 11 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब कुल एक्टिव केस 392 हो गए हैं। प्रदेश में कोविड का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में की गई 193896 सैंपल की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 28, लखनऊ में 11, गाजियाबाद में 12, मेरठ में तीन, वाराणसी में एक, आगरा में पांच, मथुरा में तीन, सहारनपुर में में एक, अलीगढ़ में दो, देवरिया में एक, झांसी में एक, बाराबंकी में तीन, रामपुर में एक, रायबरेली में दो, बदायूं में एक, बस्ती में एक, एटा में एक, हापुड़ में एक, कासगंज में एक, कौशांबी में एक मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कुल 92344421 सैम्पल की जांच की गई है। इसी तरह एक्टिव केस बढ़कर 392 हो गए हैं। इसमें सर्वाधिक मरीज 82 मरीज गौतमबुद्ध नगर में है। अब आठ जिले में दहाई में एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


इस तरह बढ़ रहे हैं एक्टिव केस
25 दिसंबर         282
26 दिसंबर         323
27 दिसंबर         327
28 दिसंबर         392

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed