{"_id":"690ca6cda62375890d08c78b","slug":"up-7-500-liters-of-liquor-being-transported-to-bihar-during-the-elections-was-seized-209-people-were-arre-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चुनाव के दौरान बिहार जा रही 7500 लीटर शराब पकड़ी गई, 209 लोग किए गए गिरफ्तार; मिला चार किलो मादक पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चुनाव के दौरान बिहार जा रही 7500 लीटर शराब पकड़ी गई, 209 लोग किए गए गिरफ्तार; मिला चार किलो मादक पदार्थ
Thu, 06 Nov 2025 07:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:18 PM IST
सार
Liquor seized: बिहार चुनाव के दौरान यूपी से होते हुए बिहार जाने वाली करीब 7500 लीटर शराब बरामद की गई। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी मिला।
विज्ञापन
पकड़ी गई अंग्रेजी शराब। डेमो पिक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश की सीमा पर चौकसी के दौरान 7409 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। शराब की तस्करी करने वाले 209 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ 197 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं करीब चार किलो मादक पदार्थ के साथ चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने बताया कि बिहार राज्य की सीमा से प्रदेश के 7 जिलों देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, गाजीपुर, चंदौली, बलिया एवं सोनभद्र के 40 थानों की लगभग 524 किमी सीमा लगती है। बिहार में प्रथम चरण का मतदान बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ, जो कुशीनगर, देवरिया, बलिया व गाजीपुर सीमा से सटे 15 विधानसभा क्षेत्रों में था।
विज्ञापन
वहीं द्वितीय चरण का मतदान 11 नवंबर को महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, चंदौली व सोनभद्र से सटी 5 विधानसभा क्षेत्रों में संपंन होना है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में स्थापित 94 नाका-बैरियर (मिरर चेकपोस्ट-51, सीसीटीवी सहित चेकपोस्ट-45) पर 188 उपनिरीक्षक, 187 मुख्य आरक्षी और 227 आरक्षियों को तैनात किया गया है। चुनाव के दृष्टिगत 40 कंपनी पीएसी बल आवश्यक संसाधन एवं उपकरण के साथ उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन