{"_id":"68a9c43a996d26b4ea0caea9","slug":"up-63-lakh-women-travelled-free-in-buses-on-rakshabandhan-15-lakh-male-co-passengers-also-got-the-benefit-of-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रक्षाबंधन पर 63 लाख महिलाओं ने किया बस में फ्री सफर, 15 लाख पुरुष सहयात्रियों को भी मिला सुविधा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रक्षाबंधन पर 63 लाख महिलाओं ने किया बस में फ्री सफर, 15 लाख पुरुष सहयात्रियों को भी मिला सुविधा का लाभ
Sat, 23 Aug 2025 07:08 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 23 Aug 2025 07:08 PM IST
सार
Free travel on Rakshabandhan: इस बार रक्षाबंधन पर 63 लाख महिलाओं ने रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसों में फ्री में सफर किया। 66 घंटे तक बसों में यह यात्रा फ्री रही।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों का सफर था मुफ्त।
विस्तार
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व उनके सहयात्रियों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। इसके तहत प्रदेशभर में 63 लाख महिलाओं व 15 लाख सहयात्रियों ने बसों में मुफ्त सफर किया। इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने 11813 बसों का संचालन किया।
विज्ञापन
रोडवेज एमडी मासूम अली सरवर ने बताया कि यह एक रिकॉर्ड है। इस वर्ष रिकार्ड 66 घंटे तक के लिए फ्री यात्रा की सुविधा महिलाओं को दी गई। महिलाओं के साथ एक सहयात्री ने भी मुफ्त यात्रा की। 63 लाख महिलाओं एवं 15 लाख सहयात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम महिलाओं को बेहद पसंद आया। यह महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला रहा। रोडवेज अफसरों, कर्मचारियों की भी प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
रोडवेज के सभी 20 क्षेत्रों में कुल 11813 बसों का संचालन किया गया। इसमें आगरा क्षेत्र में 584, गाजियाबाद में 953, मेरठ में 880, सहारनपुर में 645, नोएडा में 305, अलीगढ़ में 650, मुरादाबाद में 816, बरेली में 634, हरदोई में 857, इटावा में 505, कानपुर में 555, झांसी में 215, लखनऊ में 880, अयोध्या में 378, देवीपाटन में 317, चित्रकूट में 404, प्रयागराज में 605, आजमगढ़ में 446, गोरखपुर में 851, वाराणसी मे 879 बसों को चलाया गया।
विज्ञापन
नौ वर्षों में इतनी महिलाओं ने किया सफर
रक्षाबंधन पर बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा वर्ष 2017 में शुरू की गई थी। उस दौरान यह सुविधा 24 घंटे के लिए थी। वर्ष 2017 में 11.16 लाख महिलाओं, वर्ष 2018 में 11.69 लाख, वर्ष 2019 में 12.04 लाख, वर्ष 2020 मे 7.36 लाख, वर्ष 2021 में 9.63 लाख, वर्ष 2022 में 22.32 लाख,वर्ष 2023 में 29.29 लाख एवं वर्ष 2024 में 19.78 लाख महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।